पहले से और सुरक्षित व आरामदायक होगा रेलयात्रियों का सफर, इन ट्रेनों में लगेंगे LHB कोच

नई दिल्ली | भारतीय रेलवे (Indian Railways) यात्रियों के आरामदायक व सुरक्षित सफर को लेकर निरंतर नए प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली सभी ट्रेनों को आधुनिक LHB (Linke Hofmann Busch) कोच से लैस करने का फैसला लिया गया है. इस स्टेशन से चलने वाली 17 ट्रेनों में से 12 ट्रेनों में इस काम को पूरा कर लिया गया है, जबकि बाकी बची 5 ट्रेनों में इस साल के आखिर तक LHB कोच लगा दिए जाएंगे.

Train Ac Coach Railway

एक बड़े सुधार की दिशा में कदम

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पुराने आईसीएफ कोच की तुलना में LHB कोच ज्यादा सुरक्षित, आरामदायक और टिकाऊ होते हैं. इन कोचों को इस हिसाब से डिजाइन किया गया है कि दुर्घटना के समय झटका कम लगे ताकि यात्रियों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. रेलयात्रियों को बेहतर यात्रा का अनुभव देने की दिशा में एक बड़े सुधार के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

LHB कोच की विशेषताएं

  • कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में जर्मन तकनीक से तैयार किए गए हैं और पुराने आईसीएफ कोच से लंबाई और चौड़ाई दोनों अधिक है.
  • स्टेनलेस स्टील बॉडी, वजन में हल्के और जंग नही लगेगा. डिस्क ब्रेक होने से ज्यादा सुरक्षित और प्रभावी ब्रेकिंग सिस्टम.
  • एंटी- क्लाइंबिंग फीचर है. इससे दुर्घटना के वक्त कोच एक-दूसरे पर नहीं चढ़ पाएंगे. एंटी- टेलिस्कोपिक डिज़ाइन, टक्कर में नुकसान कम होता है.
  • 200 किलोमीटर प्रति घंटा अधिकतम रफ़्तार और 160 किलोमीटर प्रति घंटा संचालन गति. बेहतर सस्पेंशन की सुविधा मिलेगी. इससे सफर के दौरान कम झटके महसूस होंगे. राइड इंडेक्स 2.5-2.75.
  • हर 2 साल में एक बार ओवरहाल रखरखाव की जरूरत पड़ेगी. सीट क्षमता ज्यादा स्लीपर में 80, थर्ड एसी में 72.
यह भी पढ़े -  समर वेकेशन में बच्चों के साथ घूमने के लिए 5 बेहतरीन जगह, ट्रिप बन जाएगी यादगार

इन ट्रेनों में लगेंगे LHB कोच

  • ट्रेन नंबर 12312, नेताजी एक्सप्रेस (कालका- हावड़ा)
  • ट्रेन नंबर 14218, ऊंचाहार एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 12232, सद्भावना सुपरफास्ट ट्रेन
  • चंडीगढ़- फिरोजपुर कैंट और चंडीगढ़- रामनगर ट्रेन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.