अगले सप्ताह खुलेगी द्वारका एक्सप्रेसवे पर बनी टनल, IGI एयरपोर्ट और NH- 48 पहुंचना होगा बेहद आसान

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली वाले हिस्से में द्वारका से दिल्ली- जयपुर हाइवे (NH- 48) तक बनी टनल पर अगले एक सप्ताह तक ट्रायल रहेगा. इस दौरान जो भी खामियां नजर आएंगी, उन्हें दुरस्त किया जाएगा. इस टनल के खुलने से NH- 48 पर शिव मूर्ति और महिपालपुर के पास ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी.

Pragati Maidan Tunnel

3.6 किलोमीटर लंबी टनल

नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा द्वारका एक्सप्रेसवे पर दिल्ली के द्वारका के सेक्टर- 21 से दिल्ली- जयपुर हाइवे और IGI एयरपोर्ट को कनेक्ट करने के लिए 3.6 किलोमीटर लंबी टनल बनाई गई है. यह टनल आगे जाकर 3 हिस्सों में बंटती है. इसमें एक हिस्सा IGI एयरपोर्ट पर टर्मिनल- 3 की तरफ जाएगा. एयरपोर्ट तक जाने के लिए भी करीब 3 किलोमीटर लंबी अलग से एक टनल बनाई गई है, जिससे गुजरते हुए वाहन दिल्ली- जयपुर हाइवे पर रेडिसन होटल के पास निकलेंगे. इससे वाहन चालक 6 किलोमीटर से ज्यादा का सफर बिना ट्रैफिक जाम में फंसे द्वारका एक्सप्रेसवे से IGI एयरपोर्ट तक कर सकेंगे.

वहीं, इस टनल के दूसरे हिस्से से दिल्ली- जयपुर हाइवे पर शिव मूर्ति, महिपालपुर के पास जाकर मिल जाएंगे. इस टनल के बाद अगले टनल की लंबाई करीब डेढ़ किलोमीटर हैं. दूसरी तरफ इस टनल के खत्म होने के बाद द्वारका के सेक्टर-21 की ओर यू- टर्न लेने की सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन इलाकों से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, जल्द मिलेगी 2 नए फ्लाईओवर की सौगात

20 दिन बाद खुलेगा यह हिस्सा

वर्तमान में कुछ काम बाकी होने के चलते IGI एयरपोर्ट की तरफ इस टनल से जाने वाले रास्ते को नहीं खोला गया है. लगभग 3 सप्ताह बाद इस टनल को यातायात ट्रायल के लिए खोला जाएगा. इस ट्रायल के पूरा होने के बाद NH- 48 और IGI एयरपोर्ट से द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ आ रही टनल को खोला जाएगा. इनके खुलने से दिल्ली- जयपुर हाइवे पर ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा. साथ ही, प्रदुषण कम करने में भी मदद मिलेगी.

NHAI के एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिदिन इस टनल को लगभग 5 घंटे के लिए खोला जाएगा. उन्होंने बताया कि यह टनल ट्रायल वाहनों का आवागमन, ट्रैफिक दबाव और यह भी समझने के लिए किया जा रहा है कि क्या जमीनी स्तर पर कोई बदलाव करने की आवश्यकता है. अधिकारी के मुताबिक टनल शिव मूर्ति पर इंटरचेंज की नेल्सन मंडेला मार्ग, वसंत कुंज से कनेक्टिविटी सहित 12 जंक्शनों पर ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने में मदद करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.