3500 करोड़ की लागत से दिल्ली में बनेगी अंडरग्राउंड टनल, 30 मिनट का सफर होगा 5 मिनट में पूरा

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली वालों के लिए एक अच्छी खबर है. आम जनता को जाम और ट्रैफिक से राहत देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. इसी दिशा में टनल और फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं. अब राजधानी में एक और सुरंग का निर्माण किया जाएगा, जिससे दो बड़े इलाकों की ट्रैफिक समस्या का समाधान होगा. इस टनल के बनने से सफर का समय केवल 5 मिनट रह जाएगा, जबकि पहले यही दूरी तय करने में 30 मिनट लगते थे. इस संबंध में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है.

Tunnel

दक्षिण दिल्ली और NCR को मिलेगा फायदा

सरकार ने जानकारी दी है कि यह टनल महिपालपुर स्थित शिव मूर्ति से नेल्सन मंडेला रोड तक बनाई जाएगी. इससे दक्षिण दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा. वसंत कुंज क्षेत्र के निवासियों को भी बड़ी राहत मिलेगी. यह सुरंग दो अलग- अलग टनल ट्यूब के रूप में बनेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि राजधानी के लिए परिवहन मंत्रालय ने 6 बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनमें यह 5 किलोमीटर लंबी सुरंग भी शामिल है. इसके बन जाने से ट्रैफिक का दबाव काफी कम होगा.

3500 करोड़ की लागत से तैयार होगी सुरंग

इस परियोजना को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा पूरा किया जाएगा. सुरंग निर्माण पर करीब 3500 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इस टनल में वेंटिलेशन, फायर सेफ्टी, सीसीटीवी, इमरजेंसी एग्जिट और क्रॉस पासिंग जैसी सुविधाएं होंगी. ऐसा अनुमान है कि इस सुरंग के बन जाने के बाद दक्षिणी दिल्ली के इलाकों में ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी. इसके साथ ही, आसपास का ढांचा भी आधुनिक हो जाएगा. नेलसन मंडेला रोड, महिपालपुर और रंगपुरी जैसे इलाकों को जाम से मुक्ति मिल पाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts