दिल्ली में अंडरवाटर फिश टनल मेले की शुरुआत, जानें क्या रहेगी टाइमिंग

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में शामिल लोगों के लिए एक शानदार खबर सामने आई है. यदि आप भी घूमने- फिरने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके रोमांच को और अधिक बढ़ा सकती है. दिल्ली में कुछ ऐसा स्पेशल हो रहा है, जिसे देखकर आप रोमांचित हो उठेंगे.

Underwater Fish Tunnel Fair

अंडरवाटर फिश टनल मेला

दिल्ली के रोहिणी में अंडरवाटर फिश टनल मेले की शुरुआत हो चुकी है. ये अब तक की सबसे बड़ी और सबसे अच्छी टनल है. इस टनल में आपको तरह- तरह की मछलियां देखने को मिलेगी.

ये रहेगी टाइमिंग

यह मेला रोहिणी के जापानी पार्क में लगा है. यदि आप मेट्रो से इधर पहुंचते हैं, तो रिठाला मेट्रो स्टेशन यहां बिल्कुल नजदीक पड़ता है. इस मेले में टिकट की कीमत प्रति व्यक्ति 100 रूपए होगी. मेले की टाइमिंग शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक है. इस मेले का आयोजन 30 अप्रैल तक रहेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.