नई दिल्ली | हिंदुस्तान में स्वाद के दीवानों की कोई कमी नहीं है. यहां तमाम गली कूचों में लोग लजीज व्यंजनों का ज़ायका लेते हुए नजर आ जाते हैं. पुरानी दिल्ली में ऐसी जगह की भरमार है जहां खाने-पीने की अनेकों प्रकार की वैरायटी मिल जाती हैं. यहां आकर लोगों ने कई प्रकार के पराठों का टेस्ट ज़रूर चखते हैं, लेकिन यहां नींबू के पराठे की बात ही कुछ और होती है. चांदनी चौक के फेमस पराठे वाली गली में वैसे तो कई प्रकार के पराठे खाने को मिलते हैं, लेकिन यहां सबसे ज्यादा नींबू और टमाटर का पराठा खूब चाव से खाया जाता है.
130 साल पुरानी है दुकान
इसे खाने के लिए लोगों की लंबी लाइनें लगती हैं. यहां काम करने वाले चंदू ने बताया कि वह पिछले 7 सालों से यहां काम कर रहा है. इस दुकान की पंडित बाबू राम देवी दयाल ने 130 साल पहले स्थापना की थी, जिनके नाम पर इस दुकान का नाम रखा गया है. इन्हें बनाने की विधि भी खास है. सबसे पहले कटोरी में कटे हुए आलू पीसे जाते हैं. फिर उसमे नींबू का मसाला और मिर्च मिलाकर उसे बेला जाता है. इसके बाद पराठे बनाए जाते हैं. कढ़ाई में गर्म तेल में इसे अच्छी तरह फ्राई करने के बाद ग्राहकों को सर्वे किया जाता है.
ऐसे बनते हैं लज़ीज़ पराठे
वहीं, टमाटर के पराठे के लिए टमाटर को काटकर उसमें कुछ मसाले और मिर्च मिलाए जाते हैं. इसे बेलकर पराठा बनाया जाता है. गर्म तेल में तलकर इस करारा बना लिया जाता है. इसे आलू मेथी की सब्जी, आलू मटर की सब्जी, मीठी चटनी, हरी चटनी, मूली और गाजर के अचार के साथ खाने के लिए ग्राहकों को परोसा जाता है.
इन परांठों के अलावा भी आपके यहां कई प्रकार के पराठे खाने के लिए मिल जाते हैं. यहां गोभी पराठा, पनीर पराठा, मूली पराठा, दाल पराठा, पापड़ पराठा, मटर पराठा, पुदीना पराठा, रबड़ी पराठा, खोया पराठा, मेवा पराठा, बदाम पराठा, काजू पराठा, किशमिश पराठा, मिर्ची पराठा, पनीर तंदूरी पराठा, चांप, तंदूरी पराठा खाने को मिल जाते हैं
इतनी है कीमत
इनकी कीमत ₹90 से लेकर ₹250 के बीच होती है. अगर आप भी इन पराठों का आनंद लेना चाहते हैं तो इसके लिए आप दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन से चांदनी चौक स्टेशन पर उतर जाए. यहां गेट नंबर 5 से बाहर निकलते ही आपको पराठे वाली गली की तरफ आना होगा। यहां आपको यह प्रसिद्ध दुकान देखने को मिल जाएगी। हर दिन यहां सुबह 10:00 से लेकर 11:00 बजे के बीच पराठे सर्व किए जाते हैं.
