पेरिस ओलम्पिक से भारत के लिए बुरी खबर, गोल्ड मेडल मुकाबला नहीं खेल पाएंगी विनेश फोगाट; सामने आई ये बड़ी वजह

नई दिल्ली | पेरिस ओलम्पिक से करोड़ों भारतवासियों के लिए एक निराशा भरी खबर सामने आ रही है. हिंदुस्तान की महिला पहलवान बेटी विनेश फोगाट के गोल्ड मेडल जीतने के सपने पर ग्रहण लग गया है. बताया जा रहा है कि वजन ज्यादा होने की वजह से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है. विनेश फोगाट ने मंगलवार यानि कल ही ही पेरिस ओलंपिक के प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर महिलाओं के फ्रीस्टाइल 50 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में धमाकेदार एंट्री की थी.

Vinesh Phogat

तय मानक से वजन ज्यादा

पेरिस ओलम्पिक में किसी भी भारवर्ग में फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी विनेश फोगाट गोल्ड मेडल से बस एक कदम की दूरी पर थी लेकिन उससे पहले ही ये बुरी खबर सामने आ गई है. बताया जा रहा है कि उनका वजन तय मानक से 100 ग्राम अधिक था.

विनेश फोगाट ने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में जापान की ओलम्पिक चैंपियन पहलवान युई सुसाकी के खिलाफ बड़ा उलटफेर करते हुए 3-2 से रोमांचक अंदाज में मात दी थी. इसके बाद उन्होंने यूक्रेन की ओकसाना लिवाच के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला 7-5 से जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाई थी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था, घनत्व के आधार पर रंग बदलेगी बत्ती

भारत ने जताई आपत्ति

इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में क्यूबा की युसनेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से हराकर पेरिस ओलंपिक में महिला कुश्ती स्पर्धा के 50 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतने की ओर कदम रख दिया था लेकिन अब इस खबर ने सभी देशवासियों को हैरत में डाल दिया है. वहीं, ओलम्पिक एसोसिएशन के इस फैसले पर भारत ने आपत्ति जताई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.