IGNOU ने लॉन्च किए 6 नए कोर्स, कम फीस में हाई वैल्यू कोर्सेस; पढ़ें डिटेल्स

नई दिल्ली | अगर आप अपने लिए अच्छे करियर ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो आपको बता दें कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने 6 नए और बेहतरीन कोर्सेस लॉन्च कर दिए हैं. ये कोर्सेस युवाओं को शानदार करियर ऑप्शन ऑफर कर रहें हैं. इनमें बीए होम साइंस, हेल्थ केयर वेस्ट मैनेजमेंट सर्टिफिकेट कोर्स, नर्स मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट और पीजी डिप्लोमा इन ट्राइबल स्टडीज शामिल हैं.

Job Exam Student Collage 1

यहां करें अप्लाई

यदि आप इन कोर्सेस में दाखिला लेना चाहते हैं तो आवेदन कर सकते हैं. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आप सभी उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाना होगा. ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद आप आसानी से अपने मनपसंद कोर्स के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भर पाएंगे और इसके लिए आवेदन कर पाएंगे.

पीजी डिप्लोमा इन ट्राइबल स्टडीज

इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आपका 12वीं पास होना जरूरी है. डिग्री पूरा करने के लिए 120 क्रेडिट की आवश्यकता होगी.  इस कोर्स की फीस की बात करें तो यह 5000 रु है. एडमिशन के बाद आपको स्टडी मेटेरियल दिया जाएगा, जिससे आप अपनी पढाई पूरी कर सकते हैं. ट्राइबल स्टडीज को भी ODL मोड में कराया जाता है. इस कोर्स में आपको आदिवासी समुदाय, उनकी संस्कृति और भारत में सामाजिक- आर्थिक विकास में इनकी भूमिका के बारे में पढ़ाई करवाई जाएगी.

होम साइंस

ये कोर्सेस डिस्टेंस होंगे. इसका अर्थ है कि आपको रेगुलर क्लासेस नहीं करनी होगी. जुलाई से आपका सेशन शुरू होगा. यह चार वर्षीय कोर्स होगा. बीए होम साइंस में कम्यूनिटी रिसोर्स, फूड नूट्रिशन इत्यादि टॉपिक के बारे में पढ़ने कों मिलेगा. इसमें आपके पास काफी वक़्त होगा, ये कोर्सेस 3 या 6 वर्ष में समाप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

दो नए कोर्स

IGNOU ने “पीजी डिप्लोमा इन डेवलपमेंट कम्युनिकेशन (PGDDC)” और एमए इन डेवलपमेंट जर्नलिज़्म (MADJ) दोनों नए ओडीएल कोर्स को शुरू किया है. इन दोनों कोर्स की फीस 10,000 रुपये रहेंगी. वहीं, यह कोर्स 2 साल का है व इसे 4 साल तक एक्सटेन्ड किया जा सकता है.

नर्स मैनेजमेंट में शुरू सर्टिफिकेट कोर्स

नर्स मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट कोर्स को शुरू किया गया है. इसके सेशन जुलाई से शुरू हो रहें है. ये कोर्स भी ओडीएल मोड में मौजूद होगा. इसे 6 महीने में पूरा कर सकते है. इसकी फीस 8 हजार रुपये है. इसमें एडमिशन लेने के लिए 12वीं बाद 3 वर्ष का जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफ अनुभव/ सर्विस नर्स 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग डिग्री और 2 साल का अनुभव होना जरूरी है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.