दिल्ली में 24 अप्रैल को बाधित रहेगी जलापूर्ति, जलसंकट से पड़ेगा जूझना

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि राजधानी के उत्तम नगर क्षेत्र में पुरानी पाइपलाइन को हटाने और नई पाइपलाइन जोड़ने के कार्य के दौरान पानी की सप्लाई बाधित रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने बताया कि यह कार्य भविष्य में बेहतर जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है.  इस कार्य के चलते 24 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी.

Water

इन इलाकों में रहेगी पानी की दिक्कत

पाइपलाइन कार्य के दौरान उत्तम नगर के जिन इलाकों में पानी सप्लाई बाधित होगी. उसमें उद्योग नगर, ज्वालापुरी, पश्चिम विहार, रिसाल गार्डन, चंदर विहार, रणहोला – बपरोला, जल विहार, चंचल पार्क, हस्तसाल LIG फ्लैट्स, प्रेस एन्क्लेव, हस्तसाल विहार, विकास नगर, उत्तम नगर, ओम विहार (फेज 1- 5), महारानी एन्क्लेव, रामचंद्र एन्क्लेव, प्रताप एन्क्लेव, शिव विहार, राजन विहार, मोहन गार्डन, डीके रोड, शक्ति विहार, आनंद विहार, गुरप्रीत नगर, डल मिल रोड, यादव, रूप, मेहता, गुप्ता एन्क्लेव, फिश मार्केट क्षेत्र, शिवम पार्क, इंद्रा पार्क एक्सटेंशन, जैन पार्क, मटियाला एक्सटेंशन, सुखीराम पार्क, नन्हें पार्क और आसपास के इलाके शामिल है.

यह भी पढ़े -  BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ोदा में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन

जारी किए हेल्पलाइन नंबर

DJB ने लोगों से अपील की है कि पानी को स्टोर करके रखे और सोच – समझकर पानी का उपयोग करें. वही आवश्यकता पड़ने पर पानी के टैंकर मंगवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए है जोकि नीचे दिए गए हैं.

सेवा संपर्क नंबर
सेंट्रल कंट्रोल रूम 01123938495, 1916
NWS टोल फ्री नंबर 18001217744
वाटर इमरजेंसी नागलोई 9971325002, 8527995819
वाटर इमरजेंसी नजफगढ़ 8527995818, 9599089236
वाटर इमरजेंसी मधु विहार 9213975207, 9868619623
फिलिंग प्वाइंट बुदेलहा 9650373332
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.