नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. 21 अप्रैल को राजधानी के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने इस संबंध में सूचना जारी कर बताया है कि 21 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक दिल्ली के कुछ इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी. इसी तारीख को द्वारका के कुछ इलाकों में भी सुबह 10 बजे से 12 घंटे तक जलापूर्ति बाधित रहेगी.
इन इलाकों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति
दिल्ली जल बोर्ड द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि कान्हेला मोड पर 1200 मिमी व्यास की मुख्य पानी की पाइपलाइन में इंटरकनेक्शन कार्य के चलते 21 अप्रैल को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी.
जिन इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी उनमें उदय विहार, डीएसआईआईडीसी, ज्वालापुरी R ब्लॉक, जीएच- 13 पश्चिम विहार, विशाल गार्डन, चंदर विहार, कान्हेला डिपो, साईं विहार, केके 1 चंचल पार्क, E- 11 फ्लैट्स, हस्तसाल विहार, जनकपुरी ब्लॉक- A, उत्तम नगर, जीडीए फ्लैट्स, ओम विहार फेज 1 से 6, महारानी एन्क्लेव, राघव एन्क्लेव, प्रताप एन्क्लेव, शिव विहार, राजन विहार, हस्तसाल विहार, प्रेस एन्क्लेव, आनंद विहार, गुरप्रीत नगर, दल मिल रोड, यादव एन्क्लेव, रूप विहार, महेता एन्क्लेव, डिफेंस एन्क्लेव पार्ट 1, शिव विहार- 33 कालोनी, डीप एन्क्लेव, गुप्ता एन्क्लेव, शक्ति विहार, डीके रोड 1- 2- 3 ब्लॉक, शिशराम पार्क, A- ब्लॉक ईस्ट उत्तम नगर, इंदिरा पार्क एक्सटेंशन, राम दत्त एन्क्लेव, जैन पार्क, माताला एक्सटेंशन, सुखी राम पार्क, नानके पार्क और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं.
पानी टैंकर मंगवाने हेतु हेल्पलाइन नंबर
- 011-25538495, 1916- सेंट्रल कंट्रोल रूम
- 8527995817, 8527995819- वाटर इमरजेंसी नांगलोई
- 8527995818, 1800117778- वाटर इमरजेंसी नजफगढ़
- 8929515081- वाटर इमरजेंसी पंजाबी विहार
- 9650379952- फिलिंग पॉइंट सुदर्शन पार्क
द्वारका के इन इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित
डब्ल्यूटीपी द्वारका से आने वाली 1000 मिमी व्यास की पानी की फीडर लाइन में सी- 1 और सी- 6 द्वारका के जंक्शन पर इंटरकनेक्शन कार्य के चलते द्वारका के कई क्षेत्रों में 21 अप्रैल की सुबह 10 बजे से 22 अप्रैल की सुबह 10 बजे तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी. इनमें यशोभूमि द्वारका, भारत विहार, द्वारका गांव, रामफल चौक और आसपास के क्षेत्र भी शामिल हैं.
