दिल्ली में पानी को लेकर मच सकता है हाहाकार, इन इलाकों में 2 दिन तक नहीं आएगा पानी

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Water Board) ने एक जानकारी साझा करते हैं कहा है कि रखरखाव कार्य के चलते कुछ इलाकों में 11 सितंबर की शाम और 12 सितंबर की सुबह जलापूर्ति प्रभावित रहेगी. ऐसे में लोगों से पहले ही पर्याप्त पानी स्टोर करने की सलाह दी जाती है.

WATER 2

इन इलाकों में बढ़ेगी परेशानी

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि रखरखाव कार्य के चलते दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के ओखला और उसके आसपास के इलाकों में 11 सितंबर की शाम और 12 सितंबर की सुबह पानी नहीं आएगा. इन इलाकों में ओखला स्टाफ क्वार्टर, होली फैमिली हॉस्पिटल, गांधी कैंप, हरकेश नगर, C लाल चौक, गिरी नगर और आसपास के इलाके शामिल हैं.

पानी स्टोर करने की सलाह

जल बोर्ड ने आगे बताया कि C लाल चौक ओखला, औद्योगिक क्षेत्र Phase- 2 की आउटलेट लाइन पर 500 मिमी डाय-  फ्लोमीटर की इंस्टॉलेशन 11 सितंबर को सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक होने का प्रस्ताव है.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

आगे कहा गया है कि इन इलाकों में रहने वाले लोग उपरोक्त अवधि को ध्यान में रखते हुए पहले से ही आवश्यकतानुसार पानी को स्टोर कर लें. साथ ही, बताया गया है कि सेंट्रल कंट्रोल रूम से पानी के टैंकरों का अनुरोध किया जा सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.