नई दिल्ली | लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन आश्रितों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. दरअसल, 1 जनवरी 2026 से सभी को 8वें वेतन आयोग के लागू होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके कारण कर्मचारियों और पेंशन आश्रितों को निराशा का सामना करना पड़ा. हालांकि, 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी गई है.
केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार खत्म
बता दें कि 8वें वेतन आयोग की अध्यक्षता रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई द्वारा की जाएगी. इसके अलावा IAS पंकज जैन को कार्यकारी प्रमुख सदस्य और पुलक घोष को पार्ट-टाइम सदस्य के लिए चुना गया है. गठन के बाद से ही कर्मचारियों की निगाहें बढ़ी हुई सैलरी पर थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आमतौर पर ऐसा होता कि वेतन आयोग की सिफारिशें पूरी होने के बाद सैलरी बढ़ने की उम्मीद होती है, पर आयोग ने अभी तक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की है जिसके कारण सैलरी नहीं बढ़ी.
एरियर की गणना
सरकार के अनुसार एरियर की गणना जब आयोग की सिफारिशें लागू होगी तब से लेकर 8वें वेतन आयोग लागू होने तक उसी दिन से कर्मचारियों को सैलरी के साथ एरियर की एकमुश्त राशि मिलेगी. अगर सैलरी में बढ़ोतरी की बात करें तो न्यूनतम सैलरी में लगभग 50 हजार तक की बढ़ोतरी होगी. उच्चतम सैलरी करीब 1 करोड़ रुपए तक जाने की उम्मीद है.
अभी तक सरकार की तरफ से 8वें वेतन आयोग को लेकर कोई तारीख नहीं दी गई है फिर भी कर्मचारियों को आयोग में सदस्यों के गठन के बाद 8वां वेतन आयोग जल्द लागू होने की उम्मीद है.
