2000 रूपए के नोट पर RBI की बड़ी अपडेट, पढ़ें अब तक कितने नोट हुए जमा?

नई दिल्ली | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रूपए के नोट को लेकर एक नई अपडेट साझा की है. आरबीआई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 दिसंबर 2024 तक दो हजार रूपए के 98% से ज्यादा नोट वापस बैंकों में जमा हो चुके हैं. हालांकि, अब भी 6,691 करोड़ रुपये के 2000 के नोट लोगों के पास मौजूद हैं.

Salary Rupee

नोट जमा कराने की सुविधा जारी

RBI ने बताया है कि 7 अक्टूबर 2023 तक सभी बैंक शाखाओं ने 2 हजार रूपए के नोटों को वापस लेना बंद कर दिया था. हालांकि आरबीआई के 19 कार्यालयों में यह सुविधा आज भी जारी है. इसके अलावा इंडिया पोस्ट के माध्यम से भी आप 2 हजार रूपए के नोट वापस कर सकते हैं.

2000 के नोट की यात्रा

साल 2016 में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए नोटबंदी का ऐलान कर उस वक्त चलन में मौजूद 1000 और 500 रूपए के नोट को बंद कर दिया था. लेकिन यह कदम अल्पकालिक साबित हुआ. वहीं, मई, 2023 में दो हजार रूपए के नोट को वापस लेने की घोषणा हुई लेकिन नोटबंदी के बावजूद 2000 के नोट अभी भी चलन में हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, ये नोट मुख्यतः व्यापारिक समुदाय के पास मौजूद हैं.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

RBI ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि जिन लोगों के पास 2000 रूपए के नोट है, वे जल्द से जल्द इन्हें जमा कराएं. यह सुविधा 19 शहरों के RBI कार्यालयों में उपलब्ध है. विशेषज्ञों का मानना है कि नोटबंदी के इस कदम ने नकदी प्रवाह को नियंत्रित करने और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में काफी हद तक सफलता हासिल की है.

आंकड़ों की रोशनी में

  • कुल जारी नोट: 3.56 लाख करोड़ रुपये (मई 2023)
  • वापस जमा नोट: 98%
  • शेष बाजार में नोट: 6,691 करोड़ रुपये

अंतिम दौर में 2000 का नोट

इस अपडेट के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि 2000 का नोट अंतिम दौर में हैं. ऐसे में देश की जनता को सलाह दी जाती है कि वह इस अवसर का उपयोग करें और अपने नोट जल्द से जल्द जमा कराएं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.