आसमान से निहार सकेंगे दिल्ली की खूबसूरती, जल्द शुरू होगी हॉट एयर बैलून सेवा

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां लोगों को जल्द ही हॉट एयर बैलून की सवारी करने को मिलेगी. इसके लिए दिल्ली डेवलपमेंट ऑथोरिटी (DDA) ने कंपनियों से ई- प्रस्ताव मांगे हैं, ताकि लोगों को आसमान से शहर का सुंदर नजारा देखने का मौका मिल सके. यह योजना दिल्ली के पर्यटन को बढ़ावा देने में निर्णायक साबित होगी.

Hot Air Balloon Safari

27 जून को होगी बैठक

DDA के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर टेदर्ड (रस्सी से बंधा) हॉट एयर बैलून योजना शुरू करने के लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई है. उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए इच्छुक कंपनियों को ई- टेंडर के जरिये 2 चरणों में बोली लगाने के लिए आमंत्रित किया गया है. इसके लिए 27 जून को सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दोपहर 3 बजे बैठक होगी, जहां इच्छुक कंपनियां योजना के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर सकेगी.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

अनुभवी कंपनियों को मिलेगी प्राथमिकता

टेंडर जमा करने की आखिरी तिथि 7 जुलाई और तकनीकी बोली 8 जुलाई को खुलेगी. DDA ने साफ किया है कि केवल अनुभवी कंपनियां ही इस प्रक्रिया में हिस्सा ले सकती हैं. एक बार सहयोगी तय होने के बाद परियोजना शुरू करने के लिए उचित स्थान तय किया जायेगा, जिसके बाद लोगों को बहुत जल्द इस एडवेंचर सुविधा का लाभ मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.