Tubewell Connection Haryana 2023: ट्यूबवेल कनेक्शन हरियाणा 2023 Latest News

Tubewell Connection Haryana 2023 | इन दिनों फिर से हरियाणा सरकार ने बिजली वितरण निगम को ट्यूबवेल कनेक्शन हरियाणा 2023 जारी करने के निर्देश दे दिए हैं. जानकारी के मुताबिक, साल 2018 में आवेदन किए हुए ज्यादातर ट्यूबवेल कनेक्शन चालू हो चुके है लेकिन इनमे से कुछ कनेक्शन अभी भी पेंडिंग है. पीटीआई के अनुसार, इन कनेक्शनों को जल्द से जल्द दिया जाएगा. इसके अलावा, साल 2023-24 के ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन मांगे जा रहे है.

Tubewell Connection Haryana 2023

ट्यूबवेल कनेक्शन हरियाणा 2023 Latest News & Updates

हरियाणा बिजली नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह 2 एकड़ से 5 एकड़ तक की खेती करने वाले किसान को 5 हॉर्स पावर तथा 10 हॉर्स पावर के सोलर पंप काफी पसंद आ रहे हैं. किसानों की सुविधा के लिए साल 2021 में 20,000 सोलर पंप मंजूर किए गए थे. इन सोलर पंपो पर भारत सरकार की तरफ से 35 फीसदी तथा हरियाणा सरकार की ओर से 40 फीसदी सब्सिडी दी जाती है. यह कुल मिलाकर 75 फीसदी सब्सिडी बनती है और किसानों को कुल लागत का केवल 25 फीसदी ही खर्च करना पड़ता है.

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

किसानों को आवेदन करते समय कृषि भूमि की जमाबंदी, फर्द, परिवार पहचान पत्र (PPP) लगाना होगा. ध्यान रहे कि आवेदक के परिवार के नाम पर सोलर कनेक्शन, बिजली आधारित पंप नहीं होना चाहिए. बता दे इच्छुक किसानों को अपने खेत के आकार, जल स्तर और पानी की आवश्यकता के अनुसार ही पंप के प्रकार का चयन करना चाहिए. इस योजना के तहत किसान को अपने खेत में सिर्फ बोर कराना होगा, पंप का बाकी काम फर्म खुद ही करेगी.

इस वेबसाइट से करें आवेदन

हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण (HWRA) सर्वे के अनुसार, जिन गांवों में भूजल स्तर 100 फीट से नीचे चला गया है उन गाँवों को भूमिगत पाइपलाइन या सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली लगाना कम्प्लसरी होगा. इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान भाइयो को विभाग की वेबसाइट hareda.gov.in या संबंधित जिले के अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय पर जाकर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

हरियाणा बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन को लेकर बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए 7 अन्य कंपनियों के मोटर पंपसेट को भी अधिकृत किया है. आपको बता दे कि कोई भी किसान इन कंपनियों के पंप सेट खरीदकर अपने खेतों में लगवा सकते हैं.

साथ ही , इनमें शक्ति पंप, क्रॉम्पटन इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड, ला गज्जर मशीनरी, सीआरआई पंप, ड्यूक प्लास्टो तकनीक, एक्वासब इंजिनियरिंग व लूबी इंडस्ट्री के 3 स्टार पंप भी इसमें शामिल किये गये हैं. ख़ास बात रह है कि पंप लगाने से लेकर रिपेयर करने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की ही होगी.

क्या आपने यह देखा- GoldFish Ka Scientific Naam Kya Hai?

ट्यूबवेल कनेक्शन हरियाणा 2023 से जुडी जानकारी पाने के लिए आप हमारे Haryana News WhatsApp Group में भी जुड़ सकते हो. हरियाणा बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन 2023 से जुडी जानकारी आपको इस पेज पर समय-समय पर मिलती रहेगी. ट्यूबवेल कनेक्शन इन हरयाणा लेटेस्ट न्यूज़ 2023 आपको इस पेज पर दर्शाई गयी है.

Haryana Tubewell Connection 2023 Tender Released Already. Farmers can buy these seven companies motor pumpset i.e. Shakti Pump, Crompton Pump, La Gaajjr Mashinary, CRI Pump, Duke Plasto Taakneek, Akaasb Engneering Lubi Industury Pump are included. For Latest News & Updates about Haryana Tubewell Connection 2023 Join or Haryana News WhatsApp Group. For Any Official Information, You may visit Tubewell Connection Haryana Official Portal.

Disclaimer: This is Not a Official WebPage of Haryana Tubewell Connection. If you have any Query Contact Us Here.

Frequently Asked Questions (FAQ)

ट्यूबवेल कनेक्शन हरियाणा 2023 कब जारी होंगे?

सरकार के आदेशों पर बिजली निगम ने साल 2018 में आवेदन किए हुए कुछ पेंडिंग कनेक्शनो पर कार्यवाही शुरू कर दी है इन्हें को जल्द से जल्द दिया जाएगा. वैसे, ट्यूबवेल कनेक्शन हरियाणा 2023 के लिए आवेदन शुरू हो चुके है.

हरियाणा बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन कब दिए जायेंगे?

अभी बचे हुए कुछ उपभोक्ताओं को ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जाने के निर्देश हैं. साथ ही, अगले सेशन के लिए आवेदन शुरू हो चुके है.

ट्यूबवेल कनेक्शन हरियाणा के लिए आवेदन कैसे करे?

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट hareda.gov.in या संबंधित जिले के अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं.

हरियाणा ट्यूबवेल कनेक्शन के किन दस्तावेजो की जरुरत है?

इसके लिए कृषि भूमि की जमाबंदी, फर्द, परिवार पहचान पत्र, आवेदक की आईडी होनी चाहिए.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts