नूंह को मिलेगा नए सड़क मार्ग का तोहफा, 7 करोड़ से चकाचक बनेगी यह रोड

नूहं | हरियाणा के नूंह जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि नूहं जिले के पुन्हाना- जुरहेड़ा मार्ग की जर्जर हालात से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है. यहां इस सड़क के मरम्मत कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने करीब ढाई लाख के बजट को मंजूरी दी है. यह सड़क करीब 7 किलोमीटर लंबी है, जिसे लंबे समय से सुधार की आवश्यकता थी. अब इस सड़क की मरम्मत से स्थानीय लोगों और यात्रियों को गढ्ढों की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है.

Road Sadak

लगभग 5 महीने का रखा लक्ष्य

PWD अधिकारी ने बताया कि यह सड़क पुन्हाना से जुरहेड़ा को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों में से एक है. इस सड़क पर हर रोज लाखों लोगों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क पर गढ्ढों और टूट- फूट के कारण यहां वाहन चलाना काफी मुश्किल हो रहा है. बारिश के दिनों में तो हादसा होने का डर ज्यादा रहता है क्योंकि यहां पानी भर जाता है, जिससे हालात ओर खराब हो जाती है.

PWD विभाग लंबे समय से नूहं जिले के लोगों को इस मांग को जल्द पूरा करने वाला है. इसके तहत सबसे पहले सड़क की सतह को मजबूत किया जाएगा और गढ्ढों को भरा जाएगा. इसके बाद, डबल लेयर के साथ नई सतह बनाई जाएगी. विभागीय अधिकारी के अनुसार यह कार्य लगभग 5 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि लोगों की समस्या का जल्द समाधान हो.

दुर्घटना को खतरा होगा कम

स्थानीय लोगों ने इसके लिए सरकार का आभार व्यक्त किया है. उनका कहना है कि सड़क बनने के बाद यहां यात्रा करना आसान होगा और दुघर्टनाओं का खतरा कम होगा. इस सड़क के निर्माण से आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आमजन को यात्रा की बेहतर सुविधा मिलेगी. इससे संपूर्ण क्षेत्र का विकास होगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.