हरियाणा में किसान सब्सिडी पर उठाए सौर ऊर्जा पंप का लाभ, ये है आवेदन की लास्ट डेट

पलवल | हरियाणा के पलवल जिले के किसान 3 एचपी, 5 एचपी, 7.5 एचपी और 10 एचपी सौर ऊर्जा पंपों की स्थापना के लिए 75 प्रतिशत अनुदान पर हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल पर 23 अक्टूबर से 7 नवंबर 2023 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. बता दे जिन किसानों ने 23 जून 2023 से 12 जुलाई 2023 के बीच आवेदन किया था, उन्हें अब आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इन किसानों को लाभार्थी हिस्सा फिर से जमा करने का मौका दिया जाएगा.

Solar Tube Well haryana

पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मिलेगी सूचना

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के मौजूदा आवेदकों को सौर ऊर्जा पंप के कनेक्शन के लिए प्राथमिकता दी जाएगी, बशर्ते वे अपना मौजूदा बिजली कनेक्शन सरेंडर कर दे. चयनित लाभार्थी PMKUSUM पोर्टल पर जाकर सरकार द्वारा सूचीबद्ध कंपनी का चयन कर लाभार्थी अपना-अपना हिस्सा जमा कर सकेगा, जिसकी सूचना लाभार्थी को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगी.

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

सौर जल पंपिंग प्रणाली से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिले के किसान किसी भी कार्य दिवस के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य परियोजना अधिकारी कार्यालय, पलवल, कमरा नंबर 106 लघु सचिवालय, पलवल से संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में KMP एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित होंगे 5 नए शहर, सिंगापुर मॉडल की दिखेगी झलक

यह भी पढ़े : ट्यूबवेल कनेक्शन हरियाणा

किसान अपनी क्षमता के अनुसार सोलर पंप के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

  • 3 एचपी डीसी सरफेस मोनोब्लॉक
  • 3 एचपी डीसी सबमर्सिबल
  • 3 एचपी एसी सबमर्सिबल
  • 5 एचपी डीसी सरफेस मोनोब्लॉक
  • 5 एचपी डीसी सबमर्सिबल
  • 5 एचपी एसी सबमर्सिबल
  • 7.5 एचपी डीसी सरफेस मोनोब्लॉक
  • 7.5 एचपी डीसी सबमर्सिबल
  • 7.5 एचपी एसी सबमर्सिबल
  • 10 एचपी डीसी सरफेस मोनोब्लॉक
  • 10 एचपी डीसी सबमर्सिबल
  • 10 एचपी एसी सबमर्सिबल
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.