पंचकूला | सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ से सटे पंचकूला में प्लॉट्स खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा रिहायशी के साथ- साथ व्यावसायिक प्लॉट्स की ऑनलाइन नीलामी का आयोजन किया जाएगा. इस नीलामी में शामिल व्यावसायिक संपत्तियों का आरक्षित मूल्य 1.5 करोड़ रुपए से लेकर लगभग 8 करोड़ रुपए तक रखा गया है.
पंचकूला में यह रहेगा शेड्यूल
30 जनवरी को प्रस्तावित व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी में शहर के विभिन्न सेक्टरों में बूथ, शॉप- कम- फ्लैट (SCF) और डबल स्टोरी शॉप (DSS) को शामिल किया गया है. सेक्टर-24 में DSS प्लॉट नंबर 2, 3, 4, 5, 6 और 7 का आरक्षित मूल्य 3 करोड़ 35 लाख 75 हजार 800 रुपये निर्धारित किया गया है. इसी सेक्टर में बूथ नंबर 33- 39 तक के लिए 1 करोड़ 20 लाख 6 हजार 300 रुपये आरक्षित मूल्य रखा गया है.
सेक्टर- 23 में DSS नंबर 46- 51 तक का आरक्षित मूल्य 3 करोड़ 35 लाख 75 हजार 800 रुपये रखा गया है. इसी सेक्टर में बूथ विद स्टोरेज (फर्स्ट फ्लोर व बेसमेंट) प्लाॅट नंबर 81- 85 तक का आरक्षित मूल्य 1 करोड़ 31 लाख 6 हजार 300 रुपये निर्धारित किया गया है. सेक्टर- 25 में बूथ नंबर 26, 27, 33, 44, 45, 46, 47, 50, 51, 52 और 55 का आरक्षित मूल्य 1 करोड़ 80 लाख 54 हजार 100 रुपये रखा गया है.
इसी सेक्टर- 25 में में एक शाॅप- कम- फ्लैट का आरक्षित मूल्य 5 करोड़ 9 लाख 65 हजार 200 रुपये रखा गया है. सेक्टर- 26 में बूथ विद स्टोरेज (फर्स्ट फ्लोर व बेसमेंट) प्लाट नंबर 40, 41, 43 और 44 का आरक्षित मूल्य 1 करोड़ 85 लाख 11 हजार 500 रुपये निर्धारित किया गया है.
सेक्टर- 7 में होगी बूथ की नीलामी
सेक्टर- 7 में 8.25×2.75 साइज के कई बूथों की नीलामी की जाएगी. यहां बूथ नंबर 95 से 104 तक का आरक्षित मूल्य 1 करोड़ 69 लाख 6 हजार 800 रुपये निर्धारित किया गया है. सेक्टर-20 में एक शाॅप- कम- फ्लैट को 7 करोड़ 40 लाख 40 हजार रुपये के आरक्षित मूल्य पर नीलामी में रखा गया है जबकि इसी सेक्टर में SCF नंबर 5- 10 की भी नीलामी होगी. सेक्टर- 9 में बूथ नंबर 92, 94, 95 और 97 का आरक्षित मूल्य 2 करोड़ 62 लाख 7 हजार 500 रुपये निर्धारित किया गया है.
