हरियाणा में महिला IPS अफसर सृष्टि गुप्ता का जलवा, जानिए कौन हैं ये बहादुर अधिकारी?

पंचकूला | UPSC परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को बेहद प्रतिभाशाली माना जाता है. ऐसी ही एक प्रतिभाशाली महिला हैं IPS सृष्टि गुप्ता, जो वर्तमान में हरियाणा के पंचकूला में DCP के पद पर तैनात हैं. हाल ही में सृष्टि गुप्ता ने पंचकूला के सेक्टर 5 और 9 के नाइट क्लबों का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने साउंड लिमिट, समयसीमा और स्टाफ की ड्यूटी की जांच की. उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि ये स्थान असामाजिक तत्वों के अड्डे न बनें और आम जनता के लिए सुरक्षित रहें.

IPS Officer UPSC DCP Srishti Gupta 1

दिल्ली में हुआ जन्म

दिल्ली के एक सामान्य परिवार में जन्मी सृष्टि गुप्ता बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं. 1999 से 2012 तक उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल वसंत कुंज से स्कूली शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद, उन्होंने JEE में शानदार रैंक हासिल की और दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और 5 साल की कठिन मेहनत के बाद 2020 में सफलता पाई.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

हरियाणा में पहली पोस्टिंग

सृष्टि गुप्ता ने यूपीएससी की प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पास किया और 2020 में ऑल इंडिया रैंक 171 हासिल की. उनकी पहली पोस्टिंग हरियाणा में एसीपी के पद पर हुई थी. वर्तमान में वह पंचकूला में डीसीपी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं. उनके कार्य और अनुशासन की सराहना लगातार की जा रही है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts