फिर सुर्खियों में छाई पंचकूला की फार्मा कंपनी, अपने कर्मचारियों को दिया चमचमाती ब्रांड न्यू कारों का तोहफा

पंचकूला | हरियाणा के पंचकूला में स्थित एक फार्मा कंपनी एक बार फिर से देशभर में सुर्खियां बटोर रही है. यहां मिट्स नेचुरा लिमिटेड कंपनी के मालिक एम के भाटिया ने अपने 6 कर्मचारियों को क्रिसमस के मौके पर चमचमाती गाडियां तोहफे में दी है, जिसके बाद कर्मचारियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. यह पहला मौका नहीं है, जब कंपनी के मालिक ने कर्मचारियों को ऐसा तोहफा दिया हो. इससे पहले भी वह नए साल और दीवाली के मौके पर कर्मचारियों को कारें गिफ्ट कर चुके हैं.

Chandigarh Gift

फार्मा कंपनी के मालिक एम.के. भाटिया हर साल होली- दीवाली, क्रिसमस और न्यू ईयर के खास मौके पर अपने कर्मचारियों को ब्रांड न्यू कारें गिफ्ट करते हैं, जिसे लेकर वे खासे चर्चा में रहते हैं. वो कर्मचारियों को कारें गिफ्ट करने के दौरान अपनी Instagram रील भी बनाते हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है. वीडियो देखने वाला हर कोई उनके इस कदम की जमकर तारीफ करता है.

पंचकूला में कर्मचारियों के समर्पण का परिणाम

कंपनी मालिक एमके भाटिया ने कहा कि नए साल पर भी वह कर्मचारियों को कार गिफ्ट करने की तैयारी कर रहे हैं. वह अब तक 100 से ज्यादा कर्मचारियों को कारें गिफ्ट कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि सफलता उन्हें ही मिलती है, जो अपना काम पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से करते हैं. हर व्यक्ति को अपने जीवन और पेशे में धुरंधर बनना चाहिए, तभी वह सर्वश्रेष्ठ बन सकते हैं. उन्होंने अपने सहकर्मियों को संगठन की असली ताकत बताते हुए कहा कि कंपनी की प्रगति उनके समर्पण और ईमानदार प्रयासों का नतीजा है.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

कर्मचारियों का सम्मान प्राथमिकता

महंगी गाड़ियां तोहफे में देने के सवाल पर भाटिया ने कहा कि मेरे कर्मचारी ही मेरी फार्मा कंपनियों की रीढ़ की हड्डी हैं. उनकी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण ही हमारी सफलता की नींव है. उन्हें सम्मानित करना और प्रोत्साहित करना मेरा उद्देश्य है ताकि वे हमेशा मोटिवेटेड रहें और कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं. गिफ्ट देने का मकसद दिखावा करना नहीं, बल्कि टीम स्पिरिट और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करना है. जब टीम खुश होती है, तो कंपनी खुद- ब- खुद आगे बढ़ती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.