पंचकूला में प्रोपर्टी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ई-नीलामी में पानी की तरह बरसा पैसा

पंचकूला | सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ से सटे हरियाणा के पंचकूला शहर में जमीन की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. यहां हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) रिहायशी और व्यावसायिक संपत्तियों की ई- नीलामी में जमकर धनवर्षा हुई है. शहर के प्रमुख सेक्टरों में स्थित प्लाटों और कमर्शियल साइट के लिए हुई बोली को जबरदस्त रिस्पांस मिला.

Land Jamin Property

पंचकूला में हुई इस ई- नीलामी में 50 वर्ग गज का रिहायशी प्लॉट 1.3 करोड़ रुपए और 423 वर्ग गज का प्लॉट 11.63 करोड़ रुपए में बिका. इस बोली से HSVP को जमकर आमदनी हुई है. कमर्शियल श्रेणी में बूथ, एससीओ और डीएसएस साइट्स की नीलामी में भी निवेशकों ने खास रुचि दिखाई.

बेहतर सुविधाओं ने बढ़ाया भरोसा

HSVP के एक अधिकारी ने बताया कि पंचकूला में बेहतर सड़क नेटवर्क, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं और निरंतर हो रहे विकास कार्यों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. जिसकी वजह से ही HSVP को बोली में करोड़ों रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है. उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि आगामी नीलामियों में भी इसी तरह का उत्साह देखने को मिल सकता है.

रिहायशी प्लॉट्स पर जमकर बरसा पैसा

  • सेक्टर-26 में प्लाट नंबर 149P (420 वर्ग गज) 11 करोड़ 66 लाख 67 हजार 100 रुपये.
  • सेक्टर-26 में प्लाट नंबर 95P (423 वर्ग गज) 11 करोड़ 63 लाख 73 हजार रुपये.
  • सेक्टर-4 में प्लाट नंबर 947P (420 वर्ग गज) 8 करोड़ 81 लाख 46 हजार 800 रुपये.
  • सेक्टर-27 में प्लाट नंबर 307P (325 वर्ग गज) 8 करोड़ 1 लाख 95 हजार 200 रुपये.
  • सेक्टर-27 में प्लाट नंबर 306P (395 वर्ग गज) 7 करोड़ 14 लाख 59 हजार रुपये.
  • सेक्टर-28 में प्लाट नंबर 1495P (252.84 वर्ग गज) 4 करोड़ 96 लाख 77 हजार 200 रुपये.
  • सेक्टर-28 में प्लाट नंबर 1565P (185 वर्ग गज) 4 करोड़ 63 लाख 23 हजार 900 रुपये.
  • सेक्टर-28 में प्लाट नंबर 189P (136.96 वर्ग गज) 3 करोड़ 5 लाख 56 हजार रुपये.

कमर्शियल प्रॉपर्टी में भी दिखा कम्पिटीशन 

  • सेक्टर-25 का एससीओ नंबर 138P: 10.24 करोड़ रुपये.
  • सेक्टर-20 का एससीओ नंबर 534P: 8.22 करोड़ रुपये.
  • सेक्टर-25 का एससीओ नंबर 108P: 7 करोड़ 2 लाख 81 हजार 200 रुपये.
  • सेक्टर-20 की डीएसएस नंबर 460P: 5.87 करोड़ रुपये.
  • सेक्टर-24 का बूथ नंबर 19P: 1.75 करोड़ रुपये.
  • सेक्टर-24 का बूथ नंबर 40P: 1.72 करोड़ रुपये
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.