हरियाणा में ग्रुप C- D भर्ती में अब इस तरह मिलेगा 2.5 अंक का लाभ, HSSC ने दी जानकारी

पंचकूला | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप C व D की भर्ती में अभ्यर्थियों को सामाजिक और आर्थिक आधार पर मिलने वाले अंकों के नियम तय कर दिए हैं. अभी सामाजिक- आर्थिक आधार पर मिलने वाले 2.5 अंक तय कट- ऑफ में नहीं जुड़ेंगे. इसके लिए अभ्यर्थी को कट- ऑफ तक पहुंचना होगा.

Haryana CET HSSC CET

ऐसे मिलेगा लाभ

वर्तमान में HSSC द्वारा सामान्य वर्ग के लिए 50% व आरक्षित वर्ग के लिए 40% कट- ऑफ तय की है. वहीं, एक ही परिवार के 2 अभ्यर्थी मेरिट में आते हैं और परिवार में कोई नौकरी पर नहीं है तो उसी अभ्यर्थी को अंकों का लाभ मिलेगा, जिसकी उम्र ज्यादा है. छोटे अभ्यर्थी को अंकों का लाभ नहीं मिलेगा.

पुलिस कांस्टेबल भर्ती में भी ये नियम

पुलिस कांस्टेबल भर्ती में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. पेपर में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. अभ्यर्थी कोई प्रश्न नहीं करना चाहता है, तो उसे 5वां गोला भरना अनिवार्य होगा. इसके लिए 5 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा. किसी प्रश्न के विकल्प में कोई गोला नहीं भरा जाता है तो हर प्रश्न का 0.945 अंक कटेगा.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.