खुशखबरी: नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन से हटा सुपरफास्ट का दर्जा, जानें कितने रुपए तक कम हो जाएगा किराया

पंचकूला | हरियाणा में ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि हावड़ा (पश्चिम बंगाल) से चलकर कालका (हरियाणा) तक आवागमन करने वाली नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन से सुपरफास्ट का दर्जा हटा दिया गया है. अब यह ट्रेन मेल बनकर चलेगी जिससे यात्रियों को सुपरफास्ट ट्रेन वाले टिकट खर्च से छुटकारा मिलेगा. इससे यात्री किराए में कमी आएगी तो उसका सीधा फायदा इस ट्रेन से सफर करने वालों को मिलेगा.

Train Ac Coach Railway

यह रहेगा शेड्यूल

13 अप्रैल यानि आज से यह ट्रेन नए नंबर (13051) के साथ हावड़ा से रात 09.55 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात 09.52 बजे सोनीपत और अल सुबह 3 बजे कालका पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में 15 अप्रैल से नए नंबर (13052) के साथ कालका से रात 11.55 बजे रवाना होकर सुबह 04.22 बजे सोनीपत और तीसरे दिन सुबह 08.05 बजे हावड़ा स्टेशन पर पहुंचेगी.

यात्री किराया होगा कम

इस ट्रेन में सफर करने पर सुपरफास्ट ट्रेन के चार्ज के रूप में फर्स्ट एसी में 75 रुपये प्रति टिकट, सेकेंड व थर्ड एसी कोच में सफर करने के लिए 45 रुपये प्रति टिकट लिया जा रहा था और साथ ही स्लीपर में यात्रा करने पर 30 रुपये अतिरिक्त चार्ज लिया जाता था लेकिन 13 अप्रैल यानि आज से इस ट्रेन में यात्रा के दौरान सुपरफास्ट चार्ज नहीं लिया जाएगा. यात्रियों को अब सुपरफास्ट वाले अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी.

ट्रेन संचालन को बेहतर बनाने के लिए नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन से सुपरफास्ट का दर्जा हटाकर मेल करने के फैसले को हरी झंडी दिखा दी गई है. अब इस ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों से सुपरफास्ट ट्रेन वाला अतिरिक्त खर्च नहीं लिया जाएगा. इससे यात्री किराया कम हो जाएगा और लोगों को राहत पहुंचेगी- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के लिए हरियाणा BJP ने खोलें अपने पत्ते, कोर कमेटी की बैठक में लिया बड़ा फैसला
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.