बड़े भाई ने कहासुनी के चलते छोटे भाई को मारी गोली, फेसबुक पर लाइव आ कर दी जानकारी

पंचकूला । हरियाणा के पंचकुला में दो भाइयों के बीच मामूली कहासुनी हो गई. जिसके बाद बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को दो गोली मार दी . इसके बाद वह अपने तड़पते भाई के साथ फेसबुक पर लाइव आया और बताया कि उसने ही अपने भाई को गोली मारी है.

PANCHKULA NEWS 2

बड़े भाई ने कहासुनी के चलते छोटे भाई को मारी गोली

बता दे कि हरियाणा के पंचकुला में यह दिल दहलाने वाली घटना हुई है. पुलिस ने इस वारदात के आरोपी बड़े भाई सतनाम को हिरासत में ले लिया है . यह मामला चंडी मंदिर के गांव चुना भट्टी का है. जहां दोनों भाइयों के बीच छोटी सी बात पर विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि बड़े भाई ने छोटे भाई अजीत के सिर पर 12 बोर की बंदूक से 2 गोलियां मार दी. साथ ही बड़े भाई ने इस बारे में तड़पते हुए,छोटे भाई के साथ फेसबुक पर लाइव आकर जानकारी भी दी.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

और बताया कि अगर और गोलियां होती तो वह खुद को भी गोली मार लेता. साथ ही उसने कहा कि अगर इसके लिए उसे फांसी पर भी चढ़ा दिया जाए,तो उसे कोई डर नहीं है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी सतनाम को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने मृतक अजीत का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया. बता दें कि इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.