पानीपत रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 40 नई इलेक्ट्रिक बसें, इन रूटों पर होगा संचालन

पानीपत | हरियाणा की टेक्सटाइल नगरी पानीपत में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को सुचारू ढंग से क्रियान्वित करने की पूरी तैयारियां हो चुकी है. इसके लिए पुराने बस स्टैंड को ई- डिपो में तब्दील कर दिया गया है. डिपो के बेड़े में 40 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होनी है और उनकी उपलब्धता को लेकर हरियाणा सिटी बस सर्विस लिमिटेड से बातचीत चल रही है.

electronic bus 2

यदि इसी सप्ताह नई इलेक्ट्रिक बसें पानीपत डिपो में पहुंचती है तो संभावना जताई गई है कि 23 सितंबर को ही नई इलेक्ट्रिक बस स्टैंड का रिबन काट कर उद्घाटन कर दिया जाएगा. यदि बसें आने में देरी हुई तो अक्टूबर के पहले सप्ताह में ई-बस डिपो का उद्घाटन सीएम नायब सैनी करेंगे.

14 जगहों पर बनेंगे बस स्टॉप

यह बसें किन- किन क्षेत्रों में चलेंगी, इसके लिए डीआइएमटीएस कंपनी का सर्वे पूरा हो चुका है. शहर में 14 बस स्टॉप बनाए जाएंगे, जबकि शहर के बाहर भी समालखा, शाहरपुर, असंध व घरौंडा क्षेत्र को कवर करने के लिए अलग से आउटर में बस स्टॉप होंगे. इसके साथ ही, सिटी बस सेवा को यूपी के शामली तक संचालित करने की योजना बनाई गई है. वहीं, नई बसों के आने से पहले सभी बेसिक सुविधाओं व जरूरतों को को पूरा करने पर काम किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

सारी प्रक्रिया पूरी

इन बसों के स्टापेज से लेकर उनके ठहराव तक की व्यवस्था कैसी होगी, सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. वर्तमान में शहर में केवल 5 इलेक्ट्रिक सिटी बस सर्विस चल रही हैं. उनके अच्छे रिस्पोंस को देखते हुए 40 नई बसें खरीद ली गई हैं. वर्तमान में जो इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं, वह पानीपत के नए बस अड्डे से लेकर टोल प्लाजा तक का सफर तय करती हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.