रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, फर्राटेदार होगा दिल्ली- अंबाला का सफर; फोरलेन बनेगी यह रेलवे लाइन

पानीपत | दिल्ली से वाया हरियाणा होते हुए पंजाब के लिए आवागमन करने वाले रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि केंद्रीय रेल मंत्रालय की ओर से हरियाणा को एक और बड़ा तोहफा मिला है. बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने मौजूदा टू- लेन दिल्ली- अंबाला रेलवे लाइन को फोरलेन में अपग्रेड करने की योजना बनाई है. रेलवे ने इस प्रोजेक्ट के विवरण पर चर्चा के लिए सोनीपत और पानीपत जिला उपायुक्तों की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई थी.

rail line

फोरलेन होगा रेलवे ट्रैक

वर्तमान में दिल्ली- अंबाला रेलवे ट्रैक पर दो लाइन है, लेकिन इस रेल कॉरिडोर पर ट्रेनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है. इसलिए रेलवे मंत्रालय ने 193.6 किलोमीटर लंबे इस रेल कॉरिडोर के विस्तार का फैसला लिया है. इस प्रोजेक्ट में रूट के साथ- साथ 32 रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य भी शामिल किए जाएंगे. इसकी कुल अनुमानित लागत 7,074 करोड़ रूपए आंकी गई है, इस प्रोजेक्ट को अगले 4 साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

RUB- ROB होंगे अपग्रेड

दिल्ली- अंबाला रेलवे लाइन पर मौजूदा रेलवे अंडरब्रिज (RUB) की जगह पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण किया जाएगा. बारिश के मौसम में RUB में जलभराव हो जाता है, जिससे लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है. पानीपत डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने रेलवे अधिकारियों के साथ हुई बैठक में भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन द्वारा इस प्रोजेक्ट की सफलता के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी.

यह भी पढ़े -  भारत का अनोखा गांव जहां नहीं लगते घरों में ताले, न ही हुई कभी कोर्ट- कचहरी; दिखती है सतयुग की झलक

इस प्रोजेक्ट के विस्तार के लिए पानीपत जिले के 15 गांवों में भूमि अधिग्रहीत की जाएगी, जिसमें समालखा डिवीजन के 8 और पानीपत के 7 गांव शामिल हैं. इसके लिए जमीन मालिकों को उचित मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी. इस प्रोजेक्ट के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.