पुरानी दिल्ली- पानीपत पैसेंजर ट्रेन के संचालन समय में बदलाव, फटाफट चेक करें नई टाइमिंग

पानीपत | रेलयात्रा करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी पानीपत और सोनीपत से दिल्ली के लिए ट्रेन के जरिए आवागमन करते हैं तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. बता दें कि रेलवे की ओर से पुरानी दिल्ली से पानीपत के लिए संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव कर दिया गया है.

Train

फटाफट देखें नई टाइमिंग

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 64451, पुरानी दिल्ली- पानीपत पैसेंजर ट्रेन के संचालन समय में बदलाव किया गया है. यह ट्रेन अब पुरानी दिल्ली से पुराने निर्धारित समय शाम 04.40 की बजाय 10 मिनट बाद नए समय 04.50 बजे रवाना होगी. सोनीपत रेलवे जंक्शन पर पहले यह ट्रेन शाम 05.51 बजे पहुंचती थी लेकिन अब 9 मिनट बाद शाम 6 बजे आगमन करेगी. वहीं, इस ट्रेन का पानीपत पहुंचने का नया समय शाम 07.25 बजे रहेगा जबकि पहले 7 बजे पहुंचती थी.

उन्होंने बताया कि पुरानी दिल्ली- पानीपत पैसेंजर ट्रेन की नई टाइमिंग शनिवार से लागू हो गई है. रेलवे अधिकारी ने बताया कि समय-सारणी में बदलाव करना नियमित प्रकिया का हिस्सा है. दिल्ली रेल मंडल का प्रयास रहता है कि वह यात्रियों को सुविधा प्रदान कर सकें.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

यात्रियों को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा

उन्होंने यात्रियों से इस पैसेंजर ट्रेन की नई समय- सारणी के अनुसार ही स्टेशन पर पहुंचने का आग्रह किया है ताकि ट्रेन छूटने की समस्या से बचा जा सके. यदि आप नई समय- सारणी के हिसाब से स्टेशन पर पहुंचते हैं तो न केवल आपके समय की बचत होगी बल्कि अतिरिक्त भागदौड़ से बचा जा सकेगा. उन्होंने बताया कि यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लोगों के सफर को आरामदायक बनाया जा सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.