हरियाणा का सबसे सस्ता कपड़ा बाजार, यहां किलों के भाव से मिलते है फैशनेबल ड्रेस

पानीपत | आजकल फैशन का दौर तेजी से बदल रहा है और हर कोई नए व ब्रांडेड कपड़े पहनना चाहता है, लेकिन बढ़ती महंगाई के कारण अच्छे और स्टाइलिश कपड़े खरीदना आम लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है. ऐसे में हम आपको एक ऐसी मार्केट से रूबरू करवाना चाहते है, जो दिल्ली के चोर बाजार से भी सस्ता है. यह खास बाजार हरियाणा के पानीपत जिले में स्थित है. जानिए क्यों है यह मार्केट खास…

Cloth Shop Bajar Market

किलो के हिसाब से कपड़े

इस बाजार की सबसे अनोखी बात यह है कि यहां कपड़े पीस के बजाय किलों के हिसाब से बेचे जाते है. ऐसे में आप वजन के अनुसार कपड़े खरीद सकते है, जिससे कीमत बहुत कम हो जाती है. दुनियाभर से यहां पुराने, लेकिन अच्छी क्वालिटी के कपड़े आते है. फिर उन्हें क्वालिटी के आधार पर अलग- अलग श्रेणियों में करके बेचा जाता है. यह बाजार सिर्फ आम लोगों के लिए ही नहीं बल्कि व्यापारियों के लिए भी खास है. कई व्यापारी यहां से सस्ते कपड़े खरीदकर उन्हें दिल्ली जैसे बड़े बाजारों में ऊंचे दामों पर बेचते है.

सस्ते और ब्रांडेड कपड़े

जब भी सस्ते कपड़े खरीदने की बात होती है, तो दिल्ली के सरोजिनी नगर, चांदनी चौक का नाम पहले ध्यान में आता है, लेकिन पानीपत की यह मार्केट इन सब से बेहतर साबित होती है. यहां आपको कम दाम में अच्छे और कई बार ब्रांडेड कपड़े भी मिल जाते है. यही वजह है कि लोग दूर- दूर से यहां खरीददारी करने आते है. अगर आप भी कम कीमत में ब्रांडेड कपड़े खरीदना चाहते है तो पानीपत की यह मार्केट आपके लिए अच्छा विकल्प है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.