एक्टर गोविंदा के साथ फिल्म में नजर आएगी हरियाणा की बेटी, महज 10 साल है उम्र

पानीपत | हर किसी में किसी न किसी तरह का टेलेंट छिपा होता है और वही टेलेंट यदि सोशल मीडिया पर छा जाएं तो किसी आम इंसान को मशहूर होने में फिर ज्यादा समय नहीं लगता है. एक ऐसा ही प्लेटफॉर्म TikTok का भी था जिसने कई लोगों को आम से खास बना दिया. इन्हीं में से एक 10 साल की लड़की कनिका भी है जो हरियाणा के पानीपत की रहने वाली है. कनिका ने TikTok पर अपने टेलेंट का जादू कुछ इस तरह बिखेरा कि उसके चर्चे बालीवुड तक हो गए.

news 2

8 साल की उम्र में मॉडलिंग का आफर

पिता सतीश कौशिक ने बताया कि वो आठ साल की थी तब से ही TikTok पर वीडियो बनाकर पोस्ट करती थी. इस बीच कनिका के एक वीडियो ने TikTok पर खूब सुर्खियां बटोरी और यह वीडियो बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी देखा. इसके बाद शिल्पा ने कनिका को मॉडलिंग करने का ऑफर दिया. माता पिता ने मॉडलिंग करने के इस प्रपोजल को ठुकरा दिया. इसके बाद फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर मोहन सिंह को कनिका का कांटेक्ट मिला तो उनसे मिलने पानीपत पहुंच गए.

दादा जी की लाठी में नजर आएंगी कनिका

फिल्म प्रोड्यूसर मोहन सिंह द्वारा कनिका के परिजनों को समझाया गया और उन्हें कनिका को फिल्मों में काम करने को लेकर राजी किया. अब दादा जी की लाठी नामक एक फिल्म आ रही है जिसमें कनिका एक पोती का किरदार निभा रही हैं. यह फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आ रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मंत्री ने दिखाया सरल- अनोखा अंदाज, उकडू बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं

गोविंदा और रवीना की फिल्म में निभाएंगी बेटी का किरदार

कनिका बहुत जल्द अपनी दूसरी फिल्म टॉर्चर में भी नजर आएगी. बालीवुड अभिनेता गोविंदा, रविना टंडन स्टारर इस फिल्म के प्रोड्यूसर मोहन सिंह ही होंगे. इस फिल्म में भी कनिका एक बेटी के किरदार में नजर आएगी. कनिका ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में जाने के बाद उसे कहीं भी यह नहीं लगा कि वह जो काम कर रही है वो बेहद मुश्किल है. वह हर डायलॉग पहले ही टेक में पूरा कर देती है. फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से भी उसे काफी प्यार मिल रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.