पानीपत में सनसनीखेज मामला: बंद कमरे में मिली महिला की गली सड़ी लाश, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

पानीपत | हरियाणा के पानीपत शहर के तहसील कैंप वधावारम कॉलोनी के पत्थरवाला कुआं के पास एक घर के बिस्तर से एक महिला की लाश बरामद हुई है. किराएदार करीब तीन माह से कमरा बंद कर अपने गांव चला गया था. मकान मालिक ने जब कमरा किराए पर देने के लिए खोला तो बिस्तर से दुर्गंध आने पर महिला की हत्या का राज खुल गया.

Dead Body

थाना तहसील कैंप पुलिस एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया. पुलिस ने पति पर हत्या का शक जताया है. प्रथम दृष्टया पता चला कि महिला और उसके पति के बीच अनबन चल रही थी. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है.

ये है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के सीवान जिले के भागर गांव निवासी संजय का पत्थरवाला कुआं के पास मकान है. उसने अखिलेश को मकान किराए पर दिया था. अखिलेश मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं. यहां वह घर के लेंटर की सलाखें बांधने का काम करता है. करीब तीन साल पहले से वह पत्नी राधा व दो बच्चों के साथ किराए पर रह रहा था. संजय ने बताया कि घर का दरवाजा करीब तीन माह से बंद था और बाहर से ताला लगा हुआ था. घर में पिछले कई दिनों से पानी नहीं आ रहा था. उसने 15 दिन पहले कमरे का ताला तोड़कर ट्यूबवेल खोला और फिर उसे वापस बंद कर दिया.

संजय ने बताया कि अखिलेश अपने दो बच्चों को लेकर अपने गांव गए हुए थे. उसने 27 जनवरी को अपनी बहन को फोन किया और तीन दिन में वापस आने को कहा. कुछ देर बाद उसने फिर फोन किया और दो- तीन महीने में आने की बात कही. इसके बाद, जब वह नहीं लौटा तो दूसरे किराएदार को देने के लिए मकान की सफाई करने लगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मंत्री ने दिखाया सरल- अनोखा अंदाज, उकडू बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं

मंगलवार की शाम करीब आठ बजे संजय अपने पिता हृदयानंद के साथ घर चला गया. जब उसके पिता ने फ्रिज साफ किया और फिर बिस्तर से कपड़े हटाने लगे तो उसमें से बदबू आने लगी. जब उन्होंने कपड़े उतारे तो अंदर एक सड़ी- गली लाश पड़ी थी. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने कही ये बात

धर्मवीर खरब (डीएसपी पानीपत) ने कहा कि कॉलोनी स्थित घर से एक महिला का शव मिला है. शव 26 वर्षीय राधा का प्रतीत हो रहा है. उसका पति अखिलेश घर से फरार है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आपसी रंजिश के चलते अखिलेश ने अपनी पत्नी राधा की हत्या की और शव को छिपाकर फरार हो गया. पुलिस उसे गिरफ्तार कर रही है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.