पानीपत शुगर मिल में लगेगा एथेनॉल प्लांट, किसानों को मिलेंगे कई तगड़े फायदे

पानीपत | हरियाणा की टेक्सटाइल नगरी पानीपत से किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां पानीपत जिले की सहकारी समिति शुगर मिल में 90 किलो लीटर प्रतिदिन क्षमता का एथेनॉल प्लांट स्थापित किया जाएगा. जिला उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने यह घोषणा की. किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्लांट केंद्र सरकार के सहयोग से लगेगा.

Ethanol Plant

डॉ. दहिया ने कहा कि पानीपत शुगर मिल की प्रगति को देखते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों करनाल में इस एथेनॉल प्लांट की स्थापना की घोषणा की थी. उन्होंने मिल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पिछले पिराई सत्र 2024-2025 में शुगर मिल 136 दिन चला था. इस दौरान 62.12 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई की गई, जिससे 5.65 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ.

भाव में बढ़ोतरी का तोहफा

इसके अतिरिक्त, 3.24 लाख क्विंटल शीरा और 670.3 यूनिट बिजली का भी उत्पादन किया था. पिछले साल किसानों को अगेती किस्म के लिए 400 रुपए प्रति क्विंटल और पछेती किस्म के लिए 393 रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान किया गया था. उम्मीद है कि हरियाणा सरकार अबकी बार किसानों को बढ़े हुए रेट देगी.

यह भी पढ़े -  अचारों का शहर से प्रसिद्ध हुई हरियाणा की ये नगरी, उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा स्वाद

10 रुपये में मिलेगा भोजन

इस अवसर पर शुगर मिल के एमडी डॉ संदीप कुमार ने बताया है कि मिल में साफ – सफाई की व्यवस्था उच्च स्तर पर है. उन्होंने बताया कि 1957 में स्थापित पानीपत मिल की शुरुआती पेराई क्षमता 1250 टीसीडी थी जो 2021- 22 तक बढ़कर 5 हजार टीसीडी हो गई है. यह सहकारी समिति किसानो की है और किसान ही इसे आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है. मिल ने किसानो को एसएमएस सुविधा भी उपलब्ध कराई है और इस बार अटल किसान मजदूर कैंटीन का भी उद्घाटन किया गया है, जहां प्रत्येक किसान को 10 रुपये में भोजन की थाली मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.