पानीपत की इन कॉलोनियों की बदलेगी तस्वीर, सड़क-सीवरेज समेत मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

पानीपत | हरियाणा के पानीपत में नौ कॉलोनियों को नियमित करने की दिशा में नगर निगम ने प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है. पहले भेजे गए प्रस्तावों में सामने आई तकनीकी और दस्तावेजों से जुड़ी कमियों को ठीक करने के बाद संशोधित प्रस्ताव दोबारा निदेशालय को भेज दिए गए हैं. प्रक्रिया पूरी होने पर इन क्षेत्रों में रहने वाले 50 हजार से अधिक परिवारों के लिए बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने का रास्ता खुलने की उम्मीद है.

City Colony Town Shahar

इन कॉलोनियों में सड़क, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं को बेहतर करने की संभावना है. हालांकि अभी प्रस्तावों पर नियमानुसार विचार होना बाकी है. पहली बार प्रस्ताव भेजे जाने के बाद जांच के दौरान कई जानकारियां अधूरी मिली थीं.

अटके थे प्रस्ताव

इनमें कॉलोनियों की सीमाओं के अक्षांश-देशांतर, अप्रोच रोड, खसरा नंबर और सड़क नेटवर्क से संबंधित विवरण शामिल था. इसके अलावा खाली भूमि और सैटेलाइट इमेजरी से जुड़ी जानकारी में भी कमियां सामने आई थीं. नगर निगम की टाउन प्लानिंग शाखा ने इन बिंदुओं पर दोबारा काम करते हुए दस्तावेज और तकनीकी विवरण संशोधित किए हैं. गुर्जर कॉलोनी और साई कॉलोनी एक्सटेंशन सहित संबंधित कॉलोनियों के प्रस्तावों में जरूरी बदलाव करने के बाद इन्हें फिर से भेजा गया है.

देखें लिस्ट

कॉलोनी क्षेत्रफल
विकास नगर-1 38.40 एकड़
गुर्जर कॉलोनी 3.13 एकड़
साई कॉलोनी एक्सटेंशन 1.30 एकड़
गोपाल कॉलोनी 9.01 एकड़
विर्क नगर 14.02 एकड़
गाबा कॉलोनी 11.58 एकड़
एकता विहार कॉलोनी, उझा रोड 1.73 एकड़
ज्योति नगर 2.37 एकड़
विराट नगर फेज-3 21.09 एकड़
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.