हरिद्वार से चंडीगढ़ तक पैदल कांवड़ यात्रा, हरियाणा के CM नायब सैनी को PM बनाने की जताई इच्छा

पानीपत | सावन के महीने में हरियाणा की सड़कों पर कांवड़ियों की चहल- पहल तेज हो गई है. बोल- बम और हर- हर महादेव के नारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है. शिवभक्त अलग- अलग मन्नतों के साथ कांवड़ लेकर शिवालयों की तरफ बढ़ रहे हैं. इसी बीच पानीपत के ऊंटला गांव का रहने वाला विलासराज एक अनोखी कांवड़ लेकर चर्चा में है. उसने अपनी कांवड़ में भगवान भोलेनाथ के साथ सीएम नायब सैनी की तस्वीर भी सजाई है. विलासराज मजदूरी करके अपना घर चलाता है और दो बच्चों का पिता है. साथ ही, अपनी दो बहनों का इकलौता भाई भी है. यह उसकी दूसरी कांवड़ यात्रा है.

Kanwar Yatra 2021

विलासराज 23 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकला था और उसे 11 अगस्त तक चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस पहुंचने की उम्मीद है. पानीपत तक कई साथी कांवड़िए उसके साथ रहेंगे, मगर आगे चंडीगढ़ तक का सफर वह अकेला तय करेगा.

पैदल कांवड़ यात्रा

उसका कहना है कि वह सीएम सैनी को देश का प्रधानमंत्री बनते देखना चाहता है क्योंकि उन्होंने युवाओं को बिना सिफारिश के नौकरियां दी हैं. हालांकि, उसके परिवार को अब तक किसी सरकारी योजना का फायदा नहीं मिला, फिर भी लाडो लक्ष्मी योजना और बुढ़ापा पेंशन में हुई बढ़ोतरी से उसे संतोष मिलता है. दूसरी तरफ चरखी दादरी के बधवाना गांव के जोनी सैन की कांवड़ भी खास वजह से सुर्खियों में है.

PM बनाने की जताई इच्छा

वह अपने दोस्तों के साथ महेंद्रगढ़ में बेसहारा गायों के लिए एक गोशाला चलाता है, जहां बीमार गोवंश का उपचार होता है. गायों की दयनीय हालत देखकर उसने हरिद्वार से 551 लीटर गंगाजल लाने का फैसला किया. उसने 50- 50 लीटर के चार कैन एक छोटी ट्राली पर सजाकर रस्सी से खींचते हुए यह यात्रा शुरू की. ट्राली के चारों ओर गोवंश से जुड़े पोस्टर भी लगाए हैं. जोनी का कहना है कि इस गंगाजल से करीब 300 गोवंशों को स्नान कराया जाएगा, ताकि उनकी बीमारियां दूर हो सकें. साथ ही, उसकी मांग है कि गाय को देश में माता का दर्जा दिया जाना चाहिए तभी उनकी हालत में सुधार संभव है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.