हरियाणा में वाहन चालकों की हुई बल्ले- बल्ले, 54 करोड़ से फोरलेन बनेगी यह सड़क

पानीपत | हरियाणा में सड़क नेटवर्क का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में सूबे की नायब सैनी सरकार निरंतर प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में पानीपत से जींद सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने की योजना बनाई गई है. लंबे समय से इस सड़क मार्ग के फोरलेन बनाने की मांग उठाई जा रही थी जो अब जाकर पूरी हो रही है.

Fourlane Highway

दो चरणों में बनेगा फोरलेन

हरियाणा सरकार में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि इस योजना के तहत पानीपत से जींद तक सड़क मार्ग को 2 चरणों में फोरलेन बनाया जाएगा. पहले चरण में पानीपत से दरियापुर मोड़ तक लगभग 55 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाई जायेगी और इसके लिए 53.91 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया है. दूसरे चरण में दरियापुर मोड़ से जींद तक लगभग 50 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा. इस कार्य पर 59.48 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी. इस प्रोजेक्ट को लोक निर्माण विभाग द्वारा अमलीजामा पहनाया जाएगा. पंचायत मंत्री ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी का भी समुचित प्रबंध किया जाएगा.

इस सड़क मार्ग के फोरलेन बनने से जींद, सफीदों, पानीपत सहित धर्मनगरी हरिद्वार जाने वालों को राहत पहुंचेगी. लोगों के सफर के समय में कमी आएगी. सड़क मार्ग की चौड़ाई बढ़ने और नवीनीकरण से यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

निरंतर विकास का बढ़ता दायरा

पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से हरियाणा सरकार प्रदेश में सड़क नेटवर्क का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में अभूतपूर्व प्रयास कर रही है. हरियाणा में कई हाइवे और एक्सप्रेसवे बनाए गए हैं. लोगों की लंबी दूरी की यात्रा न केवल आरामदायक बन चुकी है बल्कि कम समय में सफर तय किया जा रहा है.

आज नारनौल से सीधे चंडीगढ़ के लिए सिग्नल फ्री एक्सप्रेसवे की सुविधा मिल रही है. दिल्ली- अमृतसर- कटरा एक्सप्रेसवे हरियाणा में शुरू हो चुका है. सड़कों, पुलों, संपर्क मार्गो और शहरी सुविधाओं पर सरकार का विशेष ध्यान हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.