हरियाणा के उदय ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, 21 साल की उम्र में भारतीय सेना में बना लेफ्टिनेंट

पानीपत | हरियाणा के पानीपत जिले से शिक्षा के क्षेत्र में गौरवमई खबर सामने आई है. बता दें कि पानीपत जिले के गांव काबड़ी निवासी 21 वर्षीय उदय शर्मा का चयन भारतीय सेना मे लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है. उनकी इस उपलब्धि पर उनके ननिहाल करनाल के नरुखेड़ी गांव में जोरदार स्वागत किया गया. गांव के लोगों ने ढोल- नगाड़ों और फूल- मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया.

Uday Sharma Panipat

मामा से मिली प्ररेणा

उदय शर्मा की सफलता उनके मामा की प्रेरणा का अहम योगदान रहा है. उनके मामा भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके है और NSG कमांडों भी रह चुके है. उदय ने बचपन से ही मामा की बहादुरी और देशसेवा की कहानियां सुनकर मन में सेना में जाने का जज्बा पैदा किया. पिता देवेंद्र शर्मा पेशे से वकील है, जिन्होंने हर कदम पर बेटे का हौसला बढ़ाया. उदय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, खासकर पिता और मामा के मार्गदर्शन को दिया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज की बड़ी सौगात, पानीपत और गन्नौर रूट पर दौड़ीं ई- बसें

NCC ने निभाई भूमिका

उदय की प्रारंभिक तैयारी में NCC ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसने उनके व्यक्तित्व, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को मजबूत किया. यही मजबूत नींव आगे चलकर उनके सैन्य करियर की दिशा तय करने में किफायती साबित हुई. लेफ्टिनेंट बनने के बाद उदय अब 25 मार्च को चेन्नई स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में आगे की ट्रेनिंग के लिए रवाना होंगे.

उदय शर्मा की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है. उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत, सही मार्गदर्शन और देशसेवा के जुनून से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.