पति ने किया पत्नी का अपहरण, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

पानीपत । एक पति द्वारा अपनी ही पत्नी का अपहरण करने का चौका देने वाला मामला सामने आया है. पानीपत जिले का यह मामला है. पानीपत के टीडीआई क्षेत्र में एक महिला अपने पति से किसी विवाद के कारण अलग रह रही थी. पति द्वारा अलग रह रही पत्नी का अपहरण कर लिया गया. इतना ही नहीं पति द्वारा किए गए इस जघन्य अपराध में पति का पूरा परिवार भी शामिल है. जब इस मामले की बात पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने महिला की खोज करना आरंभ कर दिया. पुलिस की खोज में महिला कुरुक्षेत्र के सेक्टर 7 में नशे की हालत में बरामद की गई.

Phone Par Dhamki

शराब पीकर पत्नी से करता था मारपीट

लड़की की मां का नाम राजबाला है. उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह पानीपत के टीडीआई के बीपीएल फ्लैट में रहती हैं. उनकी बेटी पूजा की शादी 9 वर्ष पहले अधमी गांव के सुभाष के साथ हुई थी. उनकी बेटी के साथ सुभाष शराब पीकर मारपीट करता था. उनकी एक 6 साल की बेटी है और एक 3.5 साल का बेटा अनीश है, जो अपनी मां और नानी के साथ टीडीआई के बीपीएल फ्लैट में ही रहते हैं. पति सुभाष ने शराब को छोड़ देने का वादा किया था. इसलिए उन्होंने सुभाष को भी अपने पास ही रख लिया था.

घर के बाहर से ही किया पत्नी का अपहरण

इसके पश्चात सुभाष अपने जीजा राममेहर, अपनी बहन ओमी और दो अन्य लोगों के साथ कार में उनके घर आया. उन्होंने घर पर ही बेटी पूजा की पिटाई कर दी. सभी आरोपी अपहरण करने की धमकी देकर चले गए. उन्होंने इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 थाने में लिखवाई थी. इसके पश्चात उनकी बेटी पूजा टीडीआई फ्लैट में अपने काम करके वापस घर आ रही थी. आरोपित ने उनकी बेटी को घर के पास से ही कार में अपहरण कर लिया और ले गए. घटनास्थल पर केवल बेटी का थैला और टोपी पड़ा मिला.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

जीजा राममेहर पर चला पुलिस का डंडा, खोली पोल

पूजा की माता ने अपने पति धर्मपाल को सारी घटना की जानकारी फोन करके दी. उनके पति ने पुलिस को सूचना देने के लिए 100 नंबर पर कॉल किया. जब पुलिस ने आरोपी सुभाष के जीजा राममेहर को हिरासत में लिया तो उन्होंने जानकारी दी कि पूजा को कुरुक्षेत्र में रखा गया है. वे पूजा को सेक्टर 7 में छोड़कर भाग गए थे. किसी राहगीर के मोबाइल से बेटी ने बात की थी. कुरुक्षेत्र पुलिस को स्थानीय पुलिस ने फोन करके पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद पूजा को कुरुक्षेत्र पुलिस ने बरामद कर लिया. फिर कुरुक्षेत्र पुलिस पूजा को पानीपत लेकर पहुंची और पूजा को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. अब सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts