पानीपत | आज के मौजूदा समय में फैशन की दुनिया में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. चाहे बड़ा हो या छोटा सभी को नए और ब्रांडेड कपड़े पहनना काफी पसंद होता है. इस महंगाई के दौर में अच्छी क्वालिटी के कपड़े खरीदना हर किसी के लिए काफी आसान नहीं रहा है. इसके लिए उन्हें अपनी इनकम का एक बड़ा हिस्सा इस पर खर्च करना पड़ता है.
फेमस है हरियाणा का पानीपत जिला
आज हम आपको हरियाणा की एक ऐसी खास मार्केट के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो दिल्ली के मशहूर चोर बाजार से भी ज्यादा सस्ती है और यह हरियाणा के पानीपत जिले में स्थित है. यहां पर आपको किलो के हिसाब से बेहद ही कम दामों में कपड़ा आसानी से मिल जाएगा. हरियाणा का पानीपत जिला न केवल कपड़ों के लिए बल्कि अपने और भी कई उद्योगों के लिए काफी फेमस है और पर आपको कई बड़ी सारी इंडस्ट्री भी आसानी से देखने को मिल जाएगी.
लोगों को रखता है फैशन से अप टू डेट
जब भी सस्ते कपड़ों की बात आती है, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में सरोजिनी नगर- चांदनी चौक- चोर बाजार ऐसे नाम ही सामने आते हैं परंतु इन मार्केट से भी बेहतरीन हरियाणा के पानीपत में मार्केट स्थित है. यहां पर आपको ब्रांडेड कपड़े काफी कम दामों में मिल जाएंगे. इस मार्केट की सबसे खास बात यह है कि यहां कपड़े पीस के हिसाब से नहीं आपको किलो के हिसाब से मिलते हैं जो और भी काफी सस्ते पड़ जाते हैं.
दुनियाभर से यहां पुराने लेकिन अच्छे हालात वाले कपड़े आते हैं. आप भी पानीपत की इस मार्केट से जाकर अच्छी खासी शॉपिंग कर सकते हैं. शॉपिंग लवर के लिए आज की यह खबर काफी खास होने वाली है.
