यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर का मजा, 80 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे हरियाणा के CM सैनी

पानीपत | हरियाणा सरकार राज्य की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है. बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 28 जून को पानीपत से इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत करेंगे. इस दौरान प्रदेश के कई जिलों के लिए करीब 80 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी. इनमें से 40 बसें अकेले पानीपत डिपो से संचालित होगी. इससे सरकार का उद्देश्य यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त सफर कराना है.

Electric Buses

इन जिलों को मिलेगा फायदा

JBM कंपनी के इंजीनियर प्रतीक के अनुसार 28 जून से हरियाणा में कुल 80 बसों का संचालन शुरू किया जाएगा. ये बसें पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला, करनाल और रोहतक सहित कई जिलों में चलाई जाएगी. इन बसों का खासियत यह है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद ये बसें 150 किलोमीटर तक चल सकेंगी.

इन बसों में री- जनरेशन फीचर भी दिया गया है, जिससे चलते समय बैटरी दोबारा चार्ज होती रहेगी और ऊर्जा की बचत होगी. इसके अलावा नई इलेक्ट्रिक बसों में AC सुविधा दी जाएगी, जिससे भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत मिलेगी. खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों और रोजाना सफर करने वाले छात्र-छात्राओं को इसका सीधा फायदा होगा.

यह भी पढ़े -  सोलर पैनल लगवाने के लिए इस नंबर पर करें मिस्ड कॉल, घर आकर संपूर्ण जानकारी देगी बिजली निगम की टीम

पानीपत डिपों में तैयारियां जोरो पर

पानीपत रोडवेज डिपो के ट्रैफिक मैनेजर जयवीर सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सिंघु बॉर्डर, सोनीपत, गोहाना, सफीदो, करनाल, शामली, बपौली और बबैल सहित कई प्रमुख रूटों पर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पानीपत डिपो में कुल 45 इलेक्ट्रिक बसे है, जिसमें से 5 पहले से संचालित है, जबकि 40 नई बसों का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे. इन बसों का किराया एसी बसों के बराबर ही होगा. सरकार का कहना है कि यात्रियों की संख्या और मांग के हिसाब से भविष्य में अन्य रूटों पर इन बसों की सेवा शुरू की जा सकती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.