पानीपत | पानीपत के बबैल गांव में बिजली चोरी को पकड़ने गई बिजली विभाग की टीम पर कुछ महिलाओ व् व्यक्तियों ने हमला बोल दिया.आपको बता दे जब बिजली विभाग व् विजलेंस की टीम बबैल गांव में बिजली चोरी को पकड़ने गई थी इसी दौरान उनके साथ ये वारदात हुई. इस घटना के बाद भी गावो वालो ने बिजली निगम और विजिलेंस टीम को घर में ही बंधक बना लिया.
बिजली विभाग व् विजलेंस टीम ने पुलिस को शिकायत दी कि दोपहर एक बजे जेई अजीत, एएफएम राधा कृष्ण, विजिलेंस हवलदार संदीप सतवीर सहित आठ कर्मचारी गाड़ी से बबैल गांव में बिजली चोरी पकड़ने के लिए पहुंचे.यह उन्होंने दो जगह बिजली चोरी करते हुए घरो को पकड़ा. इसके बाद यह टीम बबैल से गढ़सरनाई रोड की तरफ चली तो चार घरों में बिजली चोरी की जा रही थी. टीम के दवारा इस चोरी का मोबाइल फोन में वीडियो बना लिया.
तभी गांव का कुलदीप, उसकी पत्नी, बेटा, भाई राजू, उसकी पत्नी, जोगेंद्र, उसकी पत्नी बेटा, मोनू, उसकी पत्नी, कृष्ण, उसकी मां, कर्मबीर और जसमेर ने फ़ोन करके वहां कुछ महिलाओ और व्यक्तियों को बुला लिया फिर सभी ने इस टीम के ऊपर लाठी व् डंडो से हमला बोल दिया.
अच्छी तरह पिटाई के बाद इस टीम को बंधक बनाकर मोबाइल फोन छीन लिए और तोड़ दिए. पीडि़तों ने हाथ-पांव जोड़कर जान बचाई. आरोपितों ने टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्शा. पुलिस ने सात नामजद और 40 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
