हरियाणा के इस शहर में चप्पे- चप्पे पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, लगाएं जाएंगे 400 CCTV कैमरे

पानीपत | हरियाणा में कानून व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार निरंतर ठोस कदम उठा रही है. इसी कड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा पानीपत की सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में करीब 400 आधुनिक CCTV कैमरे लगाए जाने की योजना बनाई है, जिससे हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा सकेगी. अब जल्द ही पानीपत की सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक होने जा रही है.

POLICE 3

CCTV कैमरों से होंगे निगरानी

इस संबंध में DC डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में BSNL के तकनीकी अधिकारी, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए. इस बैठक में पूरे शहर में अत्याधुनिक निगरानी CCTV कैमरे लगाने पर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक के बाद DC डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि ये कैमरे शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाए जाएंगे और सभी कैमरों को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा. इससे रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी. कैमरों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. सभी कैमरों में उच्च क्वालिटी की जूम क्षमता होगी, जिससे दूर तक की गतिविधियों पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी.

जांच प्रक्रिया में आएगी तेजी

इस परियोजना के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और प्रतिष्ठित कंपनियों को इसमें शामिल किया जाएगा. इन कैमरों पर लगभग 5 साल की वारंटी भी दी जाएगी ताकि लंबे समय तक बिना किसी बाधा के निगरानी हो सके.

SP भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ये CCTV कैमरे पुलिस के लिए ‘आंख और कान ‘ दोनों का काम करेंगे. इससे अपराधियों की पहचान करना आसान हो जाएगा और घटनाओं पर तुरंत रोक लगेगी. इसके साथ ही, इन कैमरों की सहायता से जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.