चंडीगढ़ | आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज अपनी हरियाणा इकाई का गठन किया. इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील कुमार गुप्ता को इसका प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, पूर्व पत्रकार अनुराग ढांडा को प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.
लिहाजा प्रचार समिति के अध्यक्ष का पद अशोक तंवर को दिया गया है. इसके अलावा, पूर्व मंत्री चौधरी निर्मल सिंह राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बने हैं. आप की हरियाणा इकाई द्वारा नए पदाधिकारियों की घोषणा ऐसे समय में की गई है. जब पार्टी राज्य में अपना जनाधार और मजबूत करना चाह रही है, जहां अगले साल चुनाव होने हैं.
— AAP Haryana (@AAPHaryana) May 25, 2023
