दिल्ली चुनाव नतीजों से पहले AAP में मंथन तेज, केजरीवाल ने सभी 70 प्रत्याशियों के साथ बनाई रणनीति

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के आवास पर अपने सभी 70 उम्मीदवारों की अहम बैठक बुलाई है. इसमें चुनाव परिणामों से पहले की तैयारियों और संभावित विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों को लेकर चर्चा की जा रही है.

Delhi CM Arvind Kejriwal

विधायकों की खरीद-फरोख्त पर AAP का बड़ा दावा

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि उनकी सरकार पूर्ण बहुमत से बन रही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है. पार्टी का दावा है कि भाजपा फर्जी एग्जिट पोल दिखाकर AAP के विधायकों को तोड़ सकती है. इसी लिए पार्टी नेतृत्व ने अपने उम्मीदवारों को आश्वस्त करने और जरूरी दिशा-निर्देश देने का फैसला किया है. AAP नेताओं ने अपने प्रत्याशियों से कहा है कि अगर किसी विपक्षी दल की ओर उनसे संपर्क किया जाता है, तो उसकी रिकॉर्डिंग जरूर करें.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

8 फरवरी को आएंगे नतीजे

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ था, जबकि 8 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. कई एग्जिट पोल के अनुसार, इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, अंतिम नतीजे क्या होंगे, इसका खुलासा 8 फरवरी को ही होगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts