हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक आज, करीब एक दर्जन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

चंडीगढ़ | हरियाणा कैबिनेट की आज अहम बैठक होगी. यह बैठक मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हरियाणा सचिवालय में होगा. बैठक में करीब एक दर्जन प्रस्तावों पर मुहर लगेगी. बता दें कि इस बैठक में हरियाणा उद्योग प्रोत्साहन नीति में संशोधन को मंजूरी दी जाएगी जबकि निजी वाहनों के परमिट के लिए छह साल पुरानी स्टेज कैरिज पॉलिसी में बदलाव होगा.

Haryana CM Manohar Lal

बैठक में ग्रामीण चौकीदारों को भी राहत मिल सकती है. इसके लिए हरियाणा चौकीदार नियमों में बदलाव को मंजूरी दी जा सकती है. बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) से जुड़े बिल पर चर्चा होगी.

दूसरी ओर, हरियाणा सामान्य सेवा (अवकाश) नियमावली में संशोधन, हरियाणा पंचायती राज अधिनियम-1994 की धारा 51 एवं 53 में संशोधन, कृषि उपज पर हरियाणा ग्रामीण विकास शुल्क अधिनियम में संशोधन, नगर निगमों में कोर क्षेत्र निर्धारित करने के लिए हरियाणा पालिका अधिनियम 1973 के तहत संशोधन किया जाएगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.