Lok Sabha Election 2024: कब और कहां डालने जाना होगा आपको वोट, चुटकियों में घर बैठे ऐसे करें पता

नई दिल्ली, Lok Sabha Election 2024 | पूरा देश इस समय चुनावमय नजर आ रहा है, क्योंकि 7 चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न करवाए जा रहे हैं. पहले और दूसरे चरण के चुनाव हो जाने के बाद आज 7 मई को तीसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे. तीसरे चरण के चुनावों के तहत, 11 राज्यों में 93 सीटों के लिए वोटिंग होगी. बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें यह नहीं पता कि उन्हें कब और कहाँ वोट देने के लिए जाना है. आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे.

Chunav

घर बैठे कर पाएंगे पता

अगर आपने अभी तक कभी भी कोई वोट नहीं डाला है, तो आज की जानकारी आपके लिए बहुत अहम होने वाली है. इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया द्वारा ऑफिशियल ऐप Voter Helpline App को जारी किया गया है. इस ऐप की सहायता से आप अपने पोलिंग बूथ और वोट डालने की तारीख का पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ने वाली. यह काम आप अपने मोबाइल से भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

ऐसे चेक करें चेक

  • सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन में Voter Helpline App को डाउनलोड कर लें.
  • यहाँ ‘न्यू यूजर’ के ऑप्शन पर क्लिक करें और ओटीपी की सहायता से फोन नंबर को वेरीफाई करें.
  • अब आपका अकाउंट सेटअप हो गया है. इसके बाद आप लोगइन करें.
  • यहाँ Search Your Name In Electoral Roll पर क्लिक करें.
  • जिस राज्य में आप रहते हैं, उसे सेलेक्ट करें.
  • मोबाइल नंबर, क्यूआर कोड, डिटेल्स या अपने EPIC No. में से किसी एक ऑप्शन को सेलेक्ट करें.
  • इसके बाद, आप की स्क्रीन पर वोट से संबंधित सारी जानकारी सामने आ जाएगी.
  • इसे वोटर स्लिप कहा जाता है, जिसमें पोलिंग स्टेशन और पोलिंग डेट की जानकारी लिखी होती है.
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts