हरियाणा BJP संगठन की नई लिस्ट जारी, 10 जिलाध्यक्ष बदले; पहली बार 4 महामंत्री

चंडीगढ़ | इसी साल होने वाले लोकसभा चुनावों और फिर विधानसभा चुनाव को देखते हुए हरियाणा में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी कमर कस ली है. नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने हरियाणा बीजेपी संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव किए हैं. भाजपा संगठन विस्तार की नई लिस्ट में प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्र नाथ शर्मा को महासचिव पद पर नियुक्ति मिली है.

BJP

इस नई लिस्ट में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सीएम मनोहर लाल के ओएसडी रहें जवाहर यादव को संगठन में जगह नहीं दी गई है जबकि उनकी संगठन में महामंत्री पद पर नियुक्ति तय मानी जा रही थी. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की टीम के दो चेहरों पवन सैनी और एडवोकेट वेदपाल सिंह की छुट्टी कर दी गई है और उनकी जगह पर सुरेन्द्र पूनिया व अर्चना गुप्ता को महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है.

10 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त

हरियाणा में भाजपा ने 10 जिलों में नए जिला अध्यक्षों को नियुक्त किया है. इनमें हिसार, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद झज्जर, सोनीपत, पानीपत और पंचकूला शामिल हैं.

BJP के नए पदाधिकारियों की लिस्ट

प्रदेश उपाध्यक्ष

  • श्री वेदपाल एड, करनाल
  • कृष्णलाल पंवार, सांसद, पानीपत
  • श्रीमती बन्तो कटारिया, पंचकुला
  • श्रीमती सन्तोष यादव, गुरुग्राम
  • श्री जीएल शर्मा, गुरुग्राम
  • श्री विपुल गोयल, फरीदाबाद
  • श्री सतीश नांदल, रोहतक

प्रदेश महामंत्री

  • श्री मोहनलाल बडौली, विधायक, सोनीपत
  • श्री सुरेन्द्र पूनिया, हिसार
  • डॉ. अर्चना गुप्ता, पानीपत
  • श्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन, रोहतक
यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

प्रदेश सचिव

  • श्री सुरेन्द्र आर्य, सिरसा
  • कैप्टन भूपेन्द्र सिंह, हिसार
  • श्रीमती गार्गी कक्कड़, गुरुग्राम
  • श्री राहुल राणा, कुरुक्षेत्र
  • श्री नसीम अहमद, नूंह
  • श्रीमती रेणु डाबला, रोहतक
  • श्री उमेश शर्मा, सोनीपत

कोषाध्यक्ष

  • श्री अजय बंसल, कोषाध्यक्ष, रोहतक
  • श्री वरिन्द्र गर्ग, सह कोषाध्यक्ष, पंचकूला

कार्यालय सचिव

  • श्री गुलशन भाटिया, कार्यालय सचिव, रोहतक
  • श्री भूपेश खुराना, सह कार्यालय सचिव, रोहतक

सोशल मीडिया

  • श्री अरूण यादव, सोशल मीडिया प्रमुख, गुरुग्राम

जिलाध्यक्ष

1. दीपक शर्मा – पंचकूला

2. मनदीप राणा – अंबाला

3. राजेश सपड़ा – यमुनानगर

4. रवि बतान – कुरुक्षेत्र

5. अशोक गुर्जर – कैथल

6. योगेंद्र राणा – करनाल

7. दुष्यंत भट्ट – पानीपत

8. जसबीर दोदवा – सोनीपत

9. रणबीर ढाका – रोहतक

10. राजू मोर – जींद

11. राजकुमार वोहरा – फरीदाबाद

12. चरण सिंह तेवतिया – पलवल

13. प्रीतम चौहान – रेवाड़ी

14. नरेन्द्र पटेल – नूंह

15. दयाराम यादव – महेंद्रगढ़

16. बलदेव ग्रोहा – फतेहाबाद

17. मुकेश गौड़ – भिवानी

18. आशा खेदड़ – हिसार

19. राजपाल जांगडा – झज्जर

20. निताशा सिहाग – सिरसा

21. कमल यादव – गुरुग्राम

22. डा. किरण कलकल – चरखी दादरी

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.