सीएम मनोहर लाल के बदले जाने की अफवाहों पर लगा विराम, अब मिला ये जवाब

चंडीगढ़ | सोशल मीडिया पर गुरुवार को दिन भर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के बदले जाने की अफवाहें चलती रहीं. राजनीतिक गलियारों में इन अफवाहों को लेकर खूब चर्चा हुई. हिमाचल और गुजरात में हुए चुनाव के नतीजे गुरुवार को ही आ गए हैं. बीजेपी ने गुजरात चुनाव जीता और हिमाचल हार गई. सीएम मनोहर लाल गुरुवार को चुनाव परिणाम और प्रशासनिक कामकाज के सिलसिले में दिल्ली में थे.

Webp.net compress image 11

कांग्रेस ने कसा ये तंज

इस पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की जनता का मूड दिल्ली पहुंच गया है. आदमपुर उपचुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन, पंचायती चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की हार का आकलन दिल्ली में बैठे भाजपा नेता कर रहे हैं.

जवाहर यादव ने विपक्ष पर लगाया आरोप

सीएम मनोहर लाल के पूर्व ओएसडी और हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जवाहर यादव ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया. जवाहर यादव ने ट्वीट कर विपक्ष पर निशाना साधा कि ये विपक्ष द्वारा फैलाई गई अफवाहें हैं. हरियाणा का मुख्यमंत्री बदलने की सारी बातें सिर्फ अफवाह हैं और कुछ नहीं. जवाहर यादव के ट्वीट के बाद एक यूजर ने जवाब दिया कि धुआं वहीं होता है जहां आग होती है.

हरियाणा में 2024 में होंगे चुनाव

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 में होने हैं. मनोहर लाल पिछले 8 साल से राज्य के सीएम हैं. विधानसभा चुनाव में दो साल बाकी हैं. आदमपुर उपचुनाव में बीजेपी ने मनोहर लाल के नेतृत्व में जीत हासिल की है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.