बॉक्सर विजेंद्र सिंह लड़ेंगे 2024 लोकसभा चुनाव, इस सीट से लड़ने के दिए संकेत

भिवानी | अपने दमदार पंचों की बदौलत मुक्केबाजी में दुनिया भर में प्रसिद्ध और देश के लिए ओलम्पिक मेडल जीतने वाले मुक्केबाज विजेंदर सिंह अब चुनावी मैदान में उतरने की तैयारियों में जुट गए हैं. विजेन्द्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर दी है. भिवानी जिले में अपने पैतृक गांव पहुंचे मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने कई मुद्दों को लेकर हरियाणा सरकार पर जोरदार हमला बोला है.

Boxer Vijender Singh

मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने बेरोजगारी और किसानों की बदहाली को लेकर हरियाणा की गठबंधन सरकार को घेरने का काम किया. पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में पहले स्थान पर काबिज है. ऐसी कोई भर्ती नहीं है जिसका पेपर लीक न हुआ हो. उन्होंने केन्द्र सरकार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा के युवाओं में फौज में भर्ती होने का अलग ही जज्बा है लेकिन पिछले लंबे समय से फौज की भर्ती तक बंद हैं.

विजेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों की बदहाली किसी से छिपी नहीं है. स्कूलों में शिक्षकों के हजारों पद खाली पड़े हैं लेकिन सरकार कोरोना महामारी के नाम पर अपनी नाकामी छिपाकर देश को गुमराह कर रही है. 10 मार्च को घोषित होने वाले पांच राज्यों के चुनावी नतीजों पर उन्होंने कहा कि देश की जनता को पता चल जाएगा कि कौन कितने पानी में है. बीजेपी सभी राज्यों में चुनाव हार रही है.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी हरियाणा कांग्रेस, रेवाड़ी व धारूहेड़ा में घोषित किए उम्मीदवार

भिवानी- महेन्द्रगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के दिए संकेत

विजेन्द्र सिंह ने कहा कि 10 मार्च के बाद देश की राजनीति में बहुत कुछ बदल जाएगा. उन्होंने कहा कि 2024 में वो चुनावी मैदान में होंगे और लोकसभा चुनाव के लिए अपनी ताल ठोकेंगे. विजेन्द्र सिंह ने कहा कि वे किस जगह से चुनाव लडेंगे, इसका फैसला पार्टी और जनता करेगी. हालांकि उन्होंने इशारों ही इशारों में भिवानी- महेन्द्रगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए.

बता दें कि मुक्केबाजी में देश को मेडल जीता चुके मुक्केबाज विजेंदर सिंह इससे पहले कांग्रेस की टिकट पर दिल्ली से लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. विजेन्द्र सिंह अपनी बीमार नानी से मिलने जा रहें थे और इस दौरान वो अपने पैतृक गांव में रुके थे. यहां वो ग्रामीणों से मिलें और भविष्य की राजनीति के लिए ग्रामीणों के साथ गुफ्तगू करते हुए दिखाई दिए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.