रेवाड़ी: बहन पर की गई अश्लील टिप्पणी के कारण, छात्र ने आग लगाकर की आत्महत्या

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी में बड़ी बहन के बारे में की गई अश्लील टिप्पणी की वजह से दसवीं के छात्र ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. इस आग में छात्र पूरी तरह से झुलस गया. उसे तुरंत दिल्ली के सफदजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Aag Fire

छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

पुलिस ने उपचार के दौरान छात्र का बयान दर्ज कर लिया था. पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी गई है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के एक मोहल्ला निवासी दसवीं कक्षा का छात्र 15 जनवरी की शाम को नारनौल रोड स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीद कर लेकर आता है.

रास्ते में रामपुरा मोड निवासी रोहित ने उसे रोक लिया. रोहित उसकी बड़ी बहन के बारे में अश्लील टिप्पणी करने लगा. बहन के बारे में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने से खफा छात्र ने घर आकर पेट्रोल डालकर स्वयं को आग लगा ली. जिसकी वजह से छात्र पूरी तरह आग मे  झुलस गया. परिजनों द्वारा उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था. जहां से उसे रेफर कर दिल्ली भेज दिया गया.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

तुरंत सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

इस मामले की जैसे ही सूचना पुलिस को मिली,पुलिस अस्पताल पहुंच गई. पुलिस ने छात्र का बयान दर्ज किया. छात्र ने बताया कि रोहित ने उसकी बहन के बारे में अपनी टिप्पणी की जिसकी वजह से वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया. हालत गंभीर होने के वजह से उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. सोमवार को छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.