हरियाणा के 15 वर्षीय हार्दिक ने बनाया Whatsapp की टक्कर का भारतीय एप, अनिल विज ने खूब सराहा

चंडीगढ़ । रेवाड़ी के 15 वर्षीय छात्र हार्दिक दीवान ने Whatsapp के मुकाबले में भारतीय ऐप बनाया है. बीटल नाम के इस ऐप मे व्हाट्सएप की तरह सभी सुविधाएं है. तकनीकी शिक्षा मंत्री अनिल विज ने हार्दिक को बधाई देते हुए प्रोजेक्ट को हर तकनीकी विभाग तक भेज कर मदद देने का वादा किया.

anil vij with hardhik

शिक्षा मंत्री ने दिया भरोसा हर संभव मदद की जाएगी 

बता दें कि हार्दिक कुमार रेवाड़ी के कैंब्रिज स्कूल मे 9वीं कक्षा का छात्र है. अनिल विज से मुलाकात करने के बाद हार्दिक ने बताया कि उनका बनाया हुआ, ऐप प्ले स्टोर पर मौजूद है. इसमें व्हाट्सएप की तरह डाक्यूमेंट्स, वीडियो, ऑडियो, फोटो, कांटेक्ट नंबर, पीडीएफ शेयर करने के अलावा मुफ्त ऑडियो,वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी है. साथ ही हार्दिक ने बताया कि प्राइवेसी को लेकर यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है. इसके मैसेज और कॉल को किसी भी तीसरे पक्ष द्वारा एक्सेस नहीं किया जा सकता. सेवाओं को मजबूत गोपनीयता सिद्धांत के एक समूह के साथ बनाया गया है.

3 महीने मे इस ऐप को किया तैयार 

साथ ही हार्दिक ने बताया कि इस ऐप को बनाने में से 3 महीने का समय लगा है. वह इसमें और भी कई तरह की सुविधा देने पर काम कर रहा है. इस एप्लीकेशन को विमुद्रीकरण के स्तर पर लेकर जाने के लिए बहुत ज्यादा पैसों की आवश्यकता होगी. तकनीकी शिक्षा मंत्री अनिल विज से सरकार द्वारा सहायता दिलाने के लिए अनुरोध किया. अनिल विज द्वारा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रतिभा और कामयाबी किसी भी उम्र की मोहताज नहीं होती. नई पीढ़ी नए अविष्कार कर रही है . उन्हें हमेशा आगे बढ़ते रहने और नई-नई तकनीकों को सीखने के लिए प्रेरित करते रहना चाहिए.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.