रेवाड़ी में 26 साल के युवा को लाठी-डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट, जानिये वजह

रेवाड़ी । गुरुवार को सुबह हरियाणा के रेवाड़ी के एक गांव में 26 साल के युवक को कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत शरीर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच आरंभ कर दी है.

Police Photo

गांव के लोगों ने किया था बीच-बचाव

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र के लाधुवास गांव में बुधवार को शाम के समय 26 वर्ष के कुलदीप का किसी बात को लेकर गांव के कुछ अन्य युवाओं से झगड़ा हो गया था. उस समय तो गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को रफा-दफा करवा दिया था.

युवाओं ने किया हमला, अधमरी हालत में छोड़कर भागे

अब बताया जा रहा है कि गुरुवार को सुबह उन्हीं युवाओं ने कुलदीप पर लाठी-डंडों से आक्रमण कर दिया. सभी आरोपी कुलदीप को अधमरी हालत में छोड़कर भाग गए. कुलदीप के परिवार वालों ने उसे अस्पताल में एडमिट करवाया. वहां पर डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया. कसौला थाना के इंचार्ज ब्रह्मजीत ने जानकारी देते हुए कहा है कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. हत्या के कारणों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा
Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts