खुशखबरी: रेवाड़ी डिपो में शामिल हुई 4 नई एसी बसें, जयपुर सहित इन रूटों पर होगा संचालन

रेवाड़ी | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में रेवाड़ी रोडवेज (Rewari Roadways) डिपो को 4 नई एसी बसों का तोहफा दिया गया है. इन बसों के संचालन से जहां यात्रियों को भीषण गर्मी में एसी में सफर करने का मजा मिलेगा. वहीं, दूसरी ओर लंबे समय से बसों की कमी से जूझ रहे रेवाड़ी डिपो को राहत पहुंचेगी.

Haryana Roadways AC Bus

इन रूटों पर होगा संचालन

रोडवेज महाप्रबंधक, प्रदीप कुमार ने बताया कि रेवाड़ी डिपो को 10 एसी बसें मिलने वाली है. इसके अलावा, 20 सामान्य बसें भी रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी. उन्होंने बताया कि डिपो के पूर्व महाप्रबंधक देवदत्त ने रोडवेज मुख्यालय को इन बसों की डिमांड भेजी थी.

उन्होंने बताया कि इन बसों को चंडीगढ़, हरिद्वार, आगरा और जयपुर रूट पर संचालित करने की तैयारियां की जा रही है. परमिट जारी होने के बाद इन बसों को सड़कों पर उतार दिया जाएगा. वर्तमान में रेवाड़ी रोडवेज डिपो में बसों की संख्या 153 है और अब 4 नई एसी बसें शामिल होने पर यह आंकड़ा बढ़कर 157 हो गया है.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर

रेवाड़ी डिपो में शामिल हुई 49 सीटर एसी बसों को यात्रियों के आरामदायक सफर के हिसाब से डिजाइन किया गया हैं ताकि लंबे सफर पर जाने वाले यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो. भीषण गर्मी के इस मौसम में यात्रियों को एसी बस में सफर करने का सुकून मिलेगा.

रेवाड़ी डिपो में 4 एसी बसें पहुंच गई है. उनके संचालन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. हमारी तरफ से मुख्यालय को दस एसी बसों की डिमांड भेजी हुई है. जल्द बाकी बसों के पहुंचने की भी उम्मीद है- प्रदीप कुमार, महाप्रबंधक रोडवेज

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.